बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा गांव में कोदो चावल का भोजन करने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार पड़ गए। भोजन करने के कुछ ही देर बाद सभी को चक्कर आने लगे, उल्टियां शुरू हो गईं और कुछ लोग बेहोशी की हालत में पहुंच गए।
.
स्थिति गंभीर होते देख परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के जरिए सभी मरीजों को वाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।
बीमार पड़े लोगों में बसमतिया यादव (55), देव कुमार यादव (42), सुनीता यादव (40), रामबकाश यादव (25), मिश्री यादव (60) और आकाश यादव (15 ) शामिल हैं।
विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत दीक्षित ने बताया कि छह लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं और सभी की स्थिति सामान्य है। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि कोदो चावल के सेवन से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। एहतियात के तौर पर मरीजों को निगरानी में रखा गया है।

<
