जशपुर के लोदाम थाना पुलिस ने 28 नवंबर को दो वाहनों से 54 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। यह कार्रवाई झारखंड से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान लाए जाने के प्रयासों के तहत की गई। पुलिस ने एक ऑटो और एक पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें कुल 54 क्विंटल धान पाया ग
.
पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि ग्राम पोड़ी के रास्ते एक ऑटो और ग्राम तुरी-लोदाम के ग्रामीण मार्ग से एक पिकअप धान लेकर जशपुर में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर वाहनों को रोका।
ऑटो से 14 क्विंटल धान बरामद
ऑटो (JH07-D-6538) चालक की पहचान शंकर सिंह (38 ), निवासी गुमला के रूप में हुई। ऑटो से 14 क्विंटल धान बरामद किया गया, जिसे वह रायडीह से छत्तीसगढ़ ला रहा था। पिकअप (CG14-DA-2352) के चालक ने अपना नाम आदित्य सिंह (28), निवासी लोदाम बताया गया।
पिकअप से 40 क्विंटल धान जब्त
उसने बताया कि वाहन उसके गांव के बृजमोहन का है। पिकअप से 40 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसे ग्राम क़ासिर, जिला गुमला से जशपुर लाया जा रहा था। जब दोनों चालकों से धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वे कोई भी प्रमाण नहीं दे सके।

तीन पहले 12 टन धान पकड़ा गया था
पुलिस ने दोनों वाहनों और धान को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन जशपुर को सौंप दिया है। तीन दिन पहले भी जशपुर पुलिस ने 12 टन 90 क्विंटल धान से भरा एक ट्रक और एक पिकअप जब्त किया था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, लोदाम क्षेत्र में पुलिस ने झारखंड से अवैध रूप से धान लाते एक ऑटो और एक पिकअप से कुल 54 क्विंटल धान बरामद कर जिला प्रशासन को सौंपा है। आगे की कार्रवाई प्रचलित नियमों के तहत की जा रही है।
<
