Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 50 thousand devotees will visit the goddess in the new year. | नए साल में 50 हजार श्रद्धालु करेंगे देवी दर्शन: घुंचापाली चंडी मंदिर समेत बाकी प्रमुख मंदिरों में उमड़ेगी भीड़;रात 10 बजे तक खुले रहेंगे पट – Mahasamund News
Breaking News

50 thousand devotees will visit the goddess in the new year. | नए साल में 50 हजार श्रद्धालु करेंगे देवी दर्शन: घुंचापाली चंडी मंदिर समेत बाकी प्रमुख मंदिरों में उमड़ेगी भीड़;रात 10 बजे तक खुले रहेंगे पट – Mahasamund News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2af8d3d5 8e53 4473 a7ed 217c83dbffb9 1767102032415
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


महासमुंद जिले में नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर जिले के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। अनुमान है कि बागबाहरा स्थित घुंचापाली चंडी माता मंदिर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को करीब 50 हजार श्रद

.

नववर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन और आशीर्वाद से करने की परंपरा के चलते बड़ी संख्या में लोग मंदिरों का रुख करते हैं। घुंचापाली चंडी माता मंदिर के अलावा खल्लारी माता मंदिर और बिरकोनी चंडी मंदिर जैसे अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहेगा।

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने व्यापक तैयारियां की हैं। ट्रस्ट यह सुनिश्चित कर रहा है कि भक्तों को माता के दर्शन में किसी प्रकार की बाधा या परेशानी का सामना न करना पड़े। पिछले सालों की तुलना में इस बार अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

श्रद्धालु सुबह और शाम 7:30 बजे होने वाली माता की आरती में शामिल हो सकते हैं। विशेष रूप से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दर्शन के लिए मंदिर के पट रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। सामान्य दिनों में मंदिर रात 9 बजे बंद कर दिया जाता है।

523f772c 0041 4b55 9a7a 5daf19ea3673 1767101650700

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

नए साल पर छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है, जो सुबह आकर शाम तक वापस लौट जाते हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवार सहित रुकने की व्यवस्था भी की गई है।

ठहरने की सुविधा और शुल्क

मंदिर परिसर में रुकने के लिए 1000 रुपए शुल्क में अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां 15 एसी कमरे हैं। हालांकि, नववर्ष के अवसर पर भोजन की व्यवस्था नहीं रहती है।

मंदिर तक पहुंचने के साधन

राजधानी रायपुर से स्वयं के वाहन से करीब 95 किलोमीटर की दूरी तय कर बागबाहरा स्थित घुंचापाली चंडी माता मंदिर पहुंचा जा सकता है। रायपुर से ट्रेन के माध्यम से बागबाहरा स्टेशन तक पहुंचकर वहां से ऑटो के जरिए मंदिर जाया जा सकता है।

6134b973 cf86 4dae 96c9 396a51eb7f37 1767101650700

सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चाक-चौबंद

नववर्ष के अवसर पर मंदिर और आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो दिनों तक 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी।

भालू से सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम

भालू से सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में घेरा किया गया है। वन विभाग ने पहले ही श्रद्धालुओं से अपील की है कि भालू को किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ न दें



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076570
Views Today : 471
Views Last 7 days : 3881
Views Last 30 days : 11686
Total views : 106686
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.