Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट, 2 डिग्री गिरेगा पारा:50 किमी स्पीड से हवा चलेगी, बिजली गिरने का भी खतरा, 5 दिन ऐसा ही मौसम
Breaking News

5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट, 2 डिग्री गिरेगा पारा:50 किमी स्पीड से हवा चलेगी, बिजली गिरने का भी खतरा, 5 दिन ऐसा ही मौसम

By adminApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4 17 1777518977
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4 17 1777518977
प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले 2 दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, यानी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा (40 से 50 किमी प्रति घंटा) चल सकती है और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3°C जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ। कई सिस्टम एक साथ सक्रिय मौसम में बदलाव की वजह दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के आसपास साइक्लोन सर्कुलेशन एक ट्रफ लाइन दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक फैली हुई है। ये बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम से होकर गुजर रही है। वहीं एक अन्य ट्रफ पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से बांग्लादेश की ओर सक्रिय है। इन सभी सिस्टम्स का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। कल के लिए पूर्वानुमान और चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, कल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। विशेषकर खुले स्थानों और खेतों में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले 2 दिनों का आउटलुक आने वाले 2 दिनों तक भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। तापमान में हल्की गिरावट के चलते गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। रायपुर का लोकल फोरकास्ट रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने का अनुमान है। लोगों के लिए सलाह मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज हवा और आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। गरज-चमक के समय खुले स्थानों में खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
किसानों को भी मौसम को देखते हुए अपनी गतिविधियों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

NSUI ने अटल यूनिवर्सिटी प्रशासन का किया घेराव:कुलपति को नारियल भेंट कर कुलसचिव को हटाने की मांग, चाकूबाजी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी

May 6, 2026

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.