लाटाबोड़| ग्राम नेवारीकला में शनिवार सुबह लगभग 8 बजे किसान बहारूराम साहू के खलिहान में रखे करीब 5 एकड़ के पैरावट में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, खलिहान के पास स्थित कूड़ादान से पटाखे जैसी आवाज के साथ निकली चिंगारियां उड़कर पैरा में जा गिरीं, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।लोग आग नहीं बुझा पाए। कुछ समय बाद बालोद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन पैरावट पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
<
