![]()
मुंगेली | मुंगेली जिले के 66 समितियों के 105 खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। अब तक 17 लाख 94 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें मोटा 10 लाख 18 हजार 713 क्विंटल, पतला 135 क्विंटल और सरना 7 लाख 75
.
जिले के 10 सहकारी बैंकों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 2 हजार किसानों को 7 करोड़ रुपए से अधिक भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा 66 समितियों में माइक्रो एटीएम के माध्यम से प्रतिदिन 20 हजार रुपए तक का नगद भुगतान किया जा रहा है। अवैध धान भंडारण और परिवहन रोकने के लिए जिले की सीमाओं और चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। संदिग्ध वाहनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और सभी आंतरिक चेक पोस्ट पर टीम तैनात हैं।
<
