Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 40-day-old newborn dies in elephant attack in Surajpur | हाथी के हमले में 40 दिन के नवजात की मौत: मजदूरी करने यूपी से आया था दंपती, हाथी ने झोपड़ी तोड़ी, बच्चे को कुचला – Surajpur News
Breaking News

40-day-old newborn dies in elephant attack in Surajpur | हाथी के हमले में 40 दिन के नवजात की मौत: मजदूरी करने यूपी से आया था दंपती, हाथी ने झोपड़ी तोड़ी, बच्चे को कुचला – Surajpur News

By adminDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fa717ec5 f058 4867 8b6f 7c52f5f0ac7a 1765204973204
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनी धरमपुर गांव में बीती रात एक हाथी के हमले में 40 दिन के नवजात बच्चे की मौत हो गई। यह घटना देर रात करीब 1 बजे हुई।

.

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कोटेसरा थाना क्षेत्र से आए एक प्रवासी मजदूर दंपती गुड़ फैक्ट्री में काम करने के लिए यहां रुके हुए थे। वे अपने परिवार के साथ फैक्ट्री के पास एक अस्थायी झोपड़ी में रह रहे थे।

रात में सोनगरा जंगल से भटककर एक हाथी गुड़ की गंध से आकर्षित होकर झोपड़ी की ओर आया। हाथी ने झोपड़ी को तोड़ दिया। इस दौरान दंपती किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन उनका 40 दिन का नवजात बच्चा हाथी के पैरों तले कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

3c388b5a 3495 4912 9ed4 46642ac5379f 1765204973204

वन विभाग की लेटलतीफी पर भड़के ग्रामीण

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को जानकारी दी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद विभागीय टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय पर सूचना तंत्र और चेतावनी व्यवस्था सक्रिय होती तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

मृतक परिवार को 25 हजार रुपये की मदद का आश्वासन

घटनास्थल पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने नियमानुसार मृतक परिवार को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि देने की बात कही है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि विभाग केवल घटना के बाद पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी करता है, लेकिन हाथियों के हमलों की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

स्थानीय जानकारों के अनुसार, क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। हाथियों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर, प्रभावी चेतावनी प्रणाली और रात्रि गश्त की व्यवस्था नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाए जाएं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

5 दिन बदला रहेगा मौसम, बारिश-अंधड़ का अलर्ट:50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश, बिलासपुर सबसे गर्म

June 17, 2026

Bhupesh Baghel Election Plea Dismissed

June 17, 2026

जिपं सीईओ ने पीएमजीएसवाई सड़क और प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का निरीक्षण किया

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074450
Views Today : 318
Views Last 7 days : 5833
Views Last 30 days : 9868
Total views : 102399
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.