Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 4 arrested for luring people for conversion | धर्मांतरण के लिए प्रलोभन देने वाले 4 गिरफ्तार: सूरजपुर में बीमारी दूर करने और गरीबी दूर करने का दावा कर करा रहे थे धर्म परिवर्तन – Surajpur News
Breaking News

4 arrested for luring people for conversion | धर्मांतरण के लिए प्रलोभन देने वाले 4 गिरफ्तार: सूरजपुर में बीमारी दूर करने और गरीबी दूर करने का दावा कर करा रहे थे धर्म परिवर्तन – Surajpur News

By adminOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 19 at 2024489e067452 1760886930
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 19 at 2024489e067452 1760886930

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बुंदिया गांव में ईसाई धर्म प्रचार करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग गांव के कुछ हिंदू परिवारों को बीमारी और गरीबी दूर करने का झांसा देकर उनका धर्म परिवर्तन कर रहे थे।

.

ये धर्म प्रचारक ग्रामीणों को सरकारी जमीन का पट्टा मिल जाने का भी झांसा दे रहे थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भटगांव निवासी सुरेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज 19 अक्टूबर 2025 की सुबह गांव के एक व्यक्ति ने उसे बज्जू के घर जाने के लिए बुलाया। ग्रामीण के साथ वह बज्जू के घर गया, जहां जीवन, शिवा टोप्पो, दिरन मिले। उन चारों ने कहा कि हिंदू धर्म के देवताओं को मानने से कोई फायदा नहीं है। हिंदू धर्म को मानने वाला हमेशा बीमार और गरीब रहता है। ईसाई धर्म को अपनाने से सभी प्रकार की बीमारी और गरीबी दूर हो जाती है।

सरकारी जमीन का पट्टा बनाने का दिया झांसा चारों ने सुरेश कुमार को बताया कि ईसाई धर्म अपनाने से गांव में सरकारी जमीन का पट्टा बन जाता है। गांव के एक व्यक्ति के नाम पर सरकारी जमीन का पट्टा बन गया है। वे लोग धर्म परिवर्तन कर लिए हैं। इसलिए तुम भी हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लो।

बज्जू के घर प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई थी, जिसमें कई लोग जुटे थे। सभी को धर्म परिवर्तन के लिए झांसा दिया जा रहा था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 299, 354, 196, 197, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार मामले की सूचना मिलने पर एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। भटगांव पुलिस की टीम ने बुंदिया पहुंचकर बज्जू मिंज (45 वर्ष), शिवा टोप्पो (56 वर्ष), जीवन लकड़ा (30 वर्ष) और दिरन टोप्पो (30 वर्ष) सभी निवासी ग्राम बुंदिया, थाना भटगांव को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में चारों ने ईसाई धर्म का प्रचार कर प्रलोभन देना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से बाइबिल पुस्तक और 1 कॉपी जब्त किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074715
Views Today : 149
Views Last 7 days : 5637
Views Last 30 days : 9793
Total views : 102786
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.