Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 30 quintals of illegal paddy seized in Jashpur | जशपुर में 30 क्विंटल अवैध धान जब्त: झारखंड से तस्करी कर लाया जा रहा था, दो गिरफ्तार, दस्तावेज पेश नहीं कर पाए – Jashpur News
Breaking News

30 quintals of illegal paddy seized in Jashpur | जशपुर में 30 क्विंटल अवैध धान जब्त: झारखंड से तस्करी कर लाया जा रहा था, दो गिरफ्तार, दस्तावेज पेश नहीं कर पाए – Jashpur News

By adminDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2c4bf151 23ec 4307 991b 781caeb5aeb9 1765107369695
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2c4bf151 23ec 4307 991b 781caeb5aeb9 1765107369695

जशपुर पुलिस ने ऊपर कछार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 30 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। यह धान झारखंड से तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। पुलिस ने एक पिकअप का पीछा कर दो व्यक्तियों को पकड़ा है, जिनके पास से 65 बोरियों में भरा धान बरामद हुआ।

.

घटना शुक्रवार 7 दिसंबर की सुबह की है। चौकी ऊपर कछार, तपकरा थाना क्षेत्र में पुलिस सुबह 5 बजे चेकिंग कर रही थी। ऊपर कछार स्कूल के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप (JH-07-M-9320) आता दिखा।

पीछा कर पिकअप से 30 क्विंटल अवैध धान बरामद

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन को पीछे घुमाकर भागने लगा। संदेह गहराने पर पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया और ग्राम पोखरा टोली के पास उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर पिकअप से 65 बोरियों में भरा लगभग 30 क्विंटल अवैध धान बरामद हुआ।

वाहन सवार दो युवक बिना दस्तावेजों के गिरफ्तार

जब्त धान की अनुमानित कीमत करीब 69 हजार रुपए आंकी गई है। वाहन में बैठे व्यक्तियों की पहचान शिवम यादव (21, निवासी ग्राम सिंगी बहार) और मनोज यादव (20, निवासी ग्राम गोड़ अंबा) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी- SSP

न ही यह बता पाए कि धान कहां से लाया गया था और इसका उद्देश्य क्या था। पुलिस ने अवैध धान सहित पिकअप वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया “सरहदी राज्यों से अवैध धान परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। चौकी ऊपर कछार क्षेत्र में पकड़ी गई इस पिकअप के जरिए झारखंड से छत्तीसगढ़ में धान खपाने की कोशिश की जा रही थी। आगे भी ऐसे मामलों पर कार्रवाई जारी रहेगी।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में चमकीं जिनिशा दानी:दो गोल्ड किए अपने नाम, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

June 17, 2026

Bastar IG Sundararaj P NIA Deputation

June 16, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स के साथ मीटिंग:आकलन कार्ड से देख सकेंगे बच्चों की ग्रोथ, शुरुआती शिक्षा को मजबूत करने नई पहल

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074389
Views Today : 62
Views Last 7 days : 5577
Views Last 30 days : 9612
Total views : 102143
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.