विधानसभा थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजधानी रायपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई है। इनमें से दो युवक केटरिंग काम से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही मालवाहक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवकों की सिर फटने से मौत हो गई। इसी तरह विधानसभा इलाके में एक ते
.
पहली घटना 6 नवंबर 2025 की रात करीब 2 बजे टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर ओवरब्रिज पर हुई। जानकारी के अनुसार शिवसागर दिवाकर (25 वर्ष) निवासी लोरमी, जिला मुंगेली अपने साथी राजा पटेल (30 वर्ष) निवासी जिला महासमुंद के साथ केटरिंग के काम से अमलीडीह लौट रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में टिकरापारा पुलिस आगे की जांच कर रही है।
जब वे लालपुर ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचे, तभी अशोक लिलेंड छोटा हाथी के चालक ने अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सहित दोनों युवक नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विधानसभा थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना रायपुर के माढ़र-टेकारी रोड की है तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुश साहू निवासी टेकारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुश साहू दूध बेचने का काम करता था और रोजाना की तरह सुबह दूध सप्लाई करने के लिए निकला था। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कुछ दूरी तक घसीट गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विधानसभा थाना पुलिस मौके पर एक्सीडेंट के बाद नाराज लोगों को समझाते हुए
विधानसभा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
<
