Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 3.50 lakh defrauded in the name of police recruitment | पुलिस में भर्ती के नाम पर 3.50 लाख की ठगी: धोखाधड़ी बाद परिवार की हालत खराब, एसपी से शिकायत की, 13 साल बाद केस दर्ज – durg-bhilai News
Breaking News

3.50 lakh defrauded in the name of police recruitment | पुलिस में भर्ती के नाम पर 3.50 लाख की ठगी: धोखाधड़ी बाद परिवार की हालत खराब, एसपी से शिकायत की, 13 साल बाद केस दर्ज – durg-bhilai News

By adminDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bb6d9455 0062 4959 a44e 855323cc506f 1766766171354
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस भर्ती के नाम पर 3.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह घटना 2012 की है, जिसमें एक परिवार को नौकरी का झांसा देकर उनकी जमा-पूंजी हड़प ली गई। 13 साल बाद पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद अब इस मामले में धारा 42

.

पीड़ित दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डूडेंरा का निवासी है। वर्ष 2012 में बलौदाबाजार जिले में पुलिस भर्ती निकली थी। इसी दौरान पीड़ित की पहचान पड़ोसी गांव के शोभाराम साहू से हुई। आरोपी शोभाराम ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए पुलिस विभाग में सीधी पहुंच का दावा किया और पीड़ित के बेटे को आरक्षक पद पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

आरोपी ने नौकरी लगवाने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित परिवार ने अपने बेटे के भविष्य की उम्मीद में 8 जून 2012 को यह रकम आरोपी को सौंप दी।

9a8efa4b 6550 4c44 bc43 7e9a95043fd2 1766766428396

नौकरी न लगने पर पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे

ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए आरोपी ने एक इकरारनामा भी तैयार कराया था। पैसे के लेन-देन से संबंधित एटीएम रसीदें और अन्य लिखित दस्तावेज भी मौजूद हैं। शुरुआत में आरोपी ने प्रक्रिया जारी होने का आश्वासन दिया, लेकिन दो-तीन साल बीतने और नौकरी न लगने पर पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे।

लगातार दबाव के बाद आरोपी ने स्टाम्प पेपर पर लिखित में रकम दो किस्तों में लौटाने की सहमति दी। पहली किस्त 1 अक्टूबर 2015 को और दूसरी किस्त 1 मार्च 2016 को लौटाई जानी थी। हालांकि, निर्धारित तारीखें बीत जाने के बाद भी पीड़ित को आज तक एक रुपया भी वापस नहीं मिला है।

पीड़ित का आरोप है कि जब भी वह उतई थाने में शिकायत दर्ज कराने जाता था, उसकी जानकारी तुरंत आरोपी तक पहुंच जाती थी। इसके बाद आरोपी उसे धमकाता और “धैर्य रखो, पैसा लौटा दूंगा” कहकर मामले को दबाने का प्रयास करता था।

4854bf92 5005 4eab 927c 8073e38fe36c 1766766217495

बेटी की शादी भी अटक गई

पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी का भाई उतई थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है, जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।

पीड़ित परिवार की आर्थिक हालत इस ठगी के बाद इतनी खराब हो गई कि घर में शादी योग्य बेटी होने के बावजूद विवाह नहीं हो पा रहा। पीड़ित ने कई बार मानवीय आधार पर आरोपी से गुहार लगाई, लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी।

राजनीतिक रसूख और आपराधिक इतिहास

पीड़ित के अनुसार आरोपी शोभाराम साहू, निवासी भिलाई उमदा रोड क्षेत्र, वर्तमान में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और मटेरियल सप्लाई का व्यवसाय करता है। उन्होंने बताया कि वह एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है और इसी रसूख के चलते मामला वर्षों तक दबा रहा। इतना ही नहीं, आरोपी पूर्व में भी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के एक अन्य मामले में जेल जा चुका है।

060c2454 3022 4bb1 8573 94dcc5c44c07 1766766171354

एसपी से शिकायत के बाद खुला मामला

लगातार निराशा हाथ लगने के बाद पीड़ित ने सीधे दुर्ग पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने पहले भिलाई नगर थाने में अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए, बाद में जांच के लिए मामला थाना उतई ट्रांसफर किया गया।

73ee0970 ef70 4bb9 97c9 468a54017e93 1766766171355

पुलिस ने दर्ज किया 420 का अपराध

शिकायत और उपलब्ध सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे लेन-देन, दस्तावेजों और आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

माशिमं ने निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले:खुद की जमीन अनिवार्य नहीं, स्पोर्ट्स-ग्राउंड, लैब शेयर होंगे; 6,800 से ज्यादा स्कूलों पर असर

June 26, 2026

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075753
Views Today : 157
Views Last 7 days : 2963
Views Last 30 days : 10795
Total views : 105600
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.