भास्कर न्यूज | बालोद आखिरकार पिनकापार के नाम से दुर्ग में तीन साल से संचालित प्रयास विद्यालय को जिले में लाने का प्रयास शुरु हो गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय को दुर्ग से बालोद जिले में शिफ्ट करने राज्य शासन ने मंजूरी दे दी है। जिसकी पुष्टि करते हुए कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने बताया कि राज्य शासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय को जिले में शिफ्ट करने मंजूरी दे दी है। इसके लिए बिल्डिंग की तलाश कर रहे हैं। जिले में विद्यालय संचालित होने से ज्यादा बच्चे एडमिशन लेकर पढ़ाई करेंगे। बीएसपी विद्यालय खाली पड़ा हुआ था। उसका अधिग्रहण कर लिया है। बीएसपी व गुरुनानक स्कूल को चिह्नांकित किया गया है। जिले में ही विद्यालय संचालित हो। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन की ओर से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। उच्च अधिकारियों की टीम ने प्रस्तावित जगह का निरीक्षण कर लिया है। टीम के सदस्य मरम्मत के बाद यहां विद्यालय संचालित करने सहमति दे चुके हैं। जगह के अभाव के चलते दुर्ग मंे विद्यालय संचालित कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने बताया कि बालोद के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय 2023-24 में स्वीकृत हो चुका था लेकिन यहां जगह के अभाव के चलते दुर्ग मंे 500 सीटर आवासीय विद्यालय छात्रावास पिछले कुछ साल से संचालित हो रहा है। 346 बच्चे दुर्ग मंे एडमिशन लेकर पढ़ाई कर रहे है। जिसमें 201 छात्र और 145 छात्रा शामिल है। जिले में ही प्रयास आवासीय विद्यालय का लाभ बच्चों को मिल सकें। इसके लिए राज्य शासन स्तर पर प्रयास किया गया। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त विजय कंवर ने बताया कि जगह दे चुके हैं हालांकि कब से संचालित होगी, यह बता नहीं पा रहे हैं। नई बिल्डिंग: शासन से राशि मंजूरी का इंतजार भले ही दुर्ग में संचालित आवासीय प्रयास विद्यालय को जिले में शिफ्ट करने प्रयास करने का दावा आदिवासी विकास विभाग, जिला प्रशासन के अफसर से लेकर जनप्रतिनिधि करते आ रहे हैं लेकिन नई बिल्डिंग बनाने अब तक प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जबकि 5 साल पहले नई बिल्डिंग बनाने के लिए पिनकापार मंे 8 एकड़ जमीन चिह्नांकित हो चुकी है बावजूद नई बिल्डिंग बनाना तो दूर नींव तक नहीं रख सकें है। विभागीय अफसर व जनप्रतिनिधि भी स्वीकार रहे हैं। इस वर्ग के इतने बच्चों ने यहां एडमिशन लिया है प्रयास विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी आदिम जाति कल्याण आदिवासी विकास विभाग को दी गई है। दुर्ग में संचालित विद्यालय मंे कक्षा 9वीं से 11वीं तक के 346 बच्चे पढ़ाई कर रहें है। कक्षा 9वीं में अजा वर्ग के 12, अजजा वर्ग के 68, अपिव के 22, सामान्य वर्ग के 11 कुल 113 छात्र-छात्राएं है। 10वीं में अजा वर्ग के 16, अजजा वर्ग के 69, अपिव के 24, सामान्य वर्ग के 10 कुल 119 छात्र-छात्राएं है। 11वीं में अजा के 13, अजजा वर्ग के 70, अपिव के 22, सामान्य के 9 कुल 114 छात्र-छात्राएं हैं।
<
