भास्कर न्यूज | कवर्धा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जिले में 28 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। रोजगार मेले में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि. द्वारा फील्ड ऑफिसर के 30 और कलेक्शन ऑफिसर के 10 पद, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 100 पद तथा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा सेल्स मैनेजर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह मेला पूरी तरह निशुल्क है और चयन की प्रक्रिया संबंधित कंपनियों द्वारा की जाएगी। अभ्यर्थी पद, वेतन और अन्य जानकारी मौके पर ही प्राप्त कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार पंजीयन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास व जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। मेला काली मंदिर के पास स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा।
<
