Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तेलीबांधा से टाटीबंध तक निगम का एक्शन:अवैध मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े 9 कबाड़ वाहन भी हटाए
Breaking News

तेलीबांधा से टाटीबंध तक निगम का एक्शन:अवैध मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े 9 कबाड़ वाहन भी हटाए

By adminJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 09 at 63832 pm 1781018240
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 09 at 63832 pm 1781018240
रायपुर नगर निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए एक ओर अवैध रूप से संचालित मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई की, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे खड़े कबाड़ वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुधारने का अभियान चलाया। जनशिकायत के बाद अवैध मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई नगर निगम जोन-3 की टीम ने तेलीबांधा स्थित जे.आर. नायडू स्कूल के पीछे संचालित एक अवैध मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई की। निगम को इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद नगर निवेश विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान दुकान में रखा सामान जब्त किया गया। साथ ही अतिरिक्त क्षेत्र में लगाए गए टिन शेड को जेसीबी की मदद से हटाया गया। निगम अधिकारियों के मुताबिक दुकान निर्धारित क्षेत्र से बाहर संचालित की जा रही थी और अतिक्रमण कर अतिरिक्त ढांचा खड़ा किया गया था। रायपुरा से टाटीबंध तक हटाए गए 9 कबाड़ वाहन वहीं जोन-8 क्षेत्र में नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। रायपुरा चौक से टाटीबंध चौक तक सड़क किनारे लंबे समय से खड़े कंडम वाहनों को हटाया गया। क्रेन की मदद से करीब 9 कबाड़ वाहनों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अधिकारियों का कहना है कि ये वाहन यातायात में बाधा पैदा कर रहे थे और दुर्घटना का कारण भी बन सकते थे। शहर में जारी रहेगा अभियान नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण, अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी शिकायत के माध्यम से देने की अपील की है। एक नजर में कार्रवाई तेलीबांधा में अवैध मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई दुकान से सामान जब्त, अतिरिक्त टिन शेड हटाया गया रायपुरा से टाटीबंध मार्ग पर अभियान सड़क किनारे खड़े 9 कबाड़ वाहन हटाए गए निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर- अवंति विहार के पार्क पर अवैध कब्जा:स्थानीय बोले-मेयर को अंधेरे में रखा गया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन, महापौर बोलीं- जांच होगी

June 10, 2026

सरगुजा में ग्रीष्माकालीन खेल प्रशिक्षण, 550 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा:महापौर ने खिलाड़ियों को दिया प्रमाणपत्र, बोलीं- मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी

June 10, 2026

छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:बिलासपुर कलेक्टर से जांच और तबादले की मांग, लापरवाही के आरोप,जांच का दिया आश्वासन

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073049
Views Today : 13
Views Last 7 days : 285
Views Last 30 days : 5617
Total views : 96579
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.