![]()
.
जशपुर डाइट में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कांकेर जिले से 22 विद्यार्थी प्रतिभागी और 3 शिक्षक प्रतिभागी ने हिस्सा लिया। इसमें प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर की दसवीं की छात्रा रिषिका साहू ने हरित उर्जा” विषय पर मॉडल की प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वे राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। प्रदर्शनी में नौ जोन के अलग-अलग जिला से अलग-अलग थीम पर 549 प्रतिभागी हिस्सा लिया। इसमें छात्रा रिषिका साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना स्थान बनाया।
उन्होंने अपने मॉडल में वायु प्रदूषण के रोकथाम, क्लीन सिटी, ऊर्जा संरक्षण आदि को प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने मॉडल का प्रदर्शन, प्रोजेक्ट निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण संस्था के प्राचार्य रोशन वर्मा के निर्देशन एवं शिक्षिका भूमिका निर्मल के मार्गदर्शन में किया। इसके अलावा बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में समीक्षा तारम प्रयास विद्यालय कांकेर, खालिदा नेताम गोलकुम्हड़ा, सूरज मंडावीनरहरपुर, प्रणव साहू लखनपुरी , महेक कुंजाम नरहरपुर, रविंद्र जैन मुरडोंगरी, आर्यन कोर्राम मैनपुर, विनय कुमार वैद्य अरौद, गुनिका और भूमिका सिन्हा हल्बा, दामिनी साहू और रूबी कोर्राम पुसवाड़ा, लक्ष्मी साहू बागो डार ने सहभागिता दी।
एकल प्रोजेक्ट में गुंजन कुमार सेलेगांव, यामिनी दुग्गा मुरडोंगरी और टीम प्रोजेक्ट में लोकेंद्र खरे, महावीर संचेती सेजेस हल्बा ने हिस्सा लिया। विज्ञान प्रश्न मंच में रिकेश्वर सरोज, रोशन जैन अभनपुर और आयुषिका बगरिया, खुशबू साहू कांकेर ने हिस्सा लिया। शिक्षक टीएलएम में हिमांशु जैन प्रयास कांकेर, मानेश कुमार सिन्हा अभनपुर और शिक्षक संगोष्ठी में इप्शिता दास ने हिस्सा लिया। उनके साथ कांकेर जोन प्रभारी पुष्पांजलि ठाकुर, अनुरक्षक शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार साहू, आशुतोष तिवारी, भूमिका निर्मल, प्रीति उसेंडी उपस्थित रही।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, डीईओ रमेश कुमार निषाद, डीएमसी नवनीत पटेल, लक्ष्मण कावड़े और प्रकाश सेन सहायक संचालक, विनोद राजपूत समग्र शिक्षा ने शुभकामनाएं दी है।
<
