छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी 2003 भर्ती घोटाले में एक बड़ा टर्निंग पाइंट आ गया है। मुख्य याचिकाकर्ता वर्षा डोंगरे और अन्य पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट …और पढ़ें

HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने वर्षा डोंगरे व अन्य को विशेष लोक अदालत में बुलाया
- मुख्य याचिकाकर्ता ने कहा- केस में समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है
- 2017 में हाई कोर्ट ने माना था भ्रष्टाचार, फिलहाल SC में लंबित है केस
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी 2003 भर्ती घोटाले में एक बड़ा टर्निंग पाइंट आ गया है। मुख्य याचिकाकर्ता वर्षा डोंगरे और अन्य पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत के लिए बुलाया गया है। बता दें, वर्षा डोंगरे की याचिका पर वर्ष 2017 में दिए गए फैसले में छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट ने चयन में भ्रष्टाचार की पुष्टि करते हुए चयन सूची को संशोधन करने का आदेश दिया था।
हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और लंबित मामला
संजय चंदन त्रिपाठी समेत अन्य ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। प्रारम्भिक सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी, तब से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। पीएससी 2003 में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत की गई थी और एसीबी (ACB) की जांच में भी इस गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी।
<
