Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 21 साल पहले हत्या कर पैरोल पर जेल से निकला:फिर नहीं लौटा, तेलंगाना में नाम बदलकर रह रहा था, अब हुआ गिरफ्तार
Breaking News

21 साल पहले हत्या कर पैरोल पर जेल से निकला:फिर नहीं लौटा, तेलंगाना में नाम बदलकर रह रहा था, अब हुआ गिरफ्तार

By adminJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1005038489 1781171357
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1005038489 1781171357
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में दोषी एक आरोपी को पुलिस ने 21 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 2005 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद वह तेलंगाना में नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस ने उसे तेलंगाना के कोत्तागुडेम क्षेत्र से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे फिर केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।

आरोपी का नाम सोढ़ी मासा (45) है जो कटेकल्याण थाना क्षेत्र के गाटम के डोंगरीपारा इलाके का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक हत्या का मामला साल 2001 का है। उस समय आरोपी की उम्र करीब 20 से 24 साल के बीच रही होगी। हत्या के मामले में गिरफ्तार होने के बाद वह केंद्रीय जेल जगदलपुर में बंद था।

14 दिन की पैरोल पर निकला, फिर फरार हो गया

पुलिस के अनुसार साल 2005 में सोढ़ी मासा को 14 दिनों की पैरोल पर अपने गांव जाने की अनुमति मिली थी। पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद उसे वापस जेल पहुंचना था, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। फरारी के दौरान आरोपी तेलंगाना राज्य के कोत्तागुडेम इलाके के कासनपल्ली गांव में रहने लगा।

वहां उसने अपना नाम बदलकर लालाराम सोढ़ी रख लिया था ताकि उसकी पहचान छिपी रहे और पुलिस तक उसकी जानकारी न पहुंच सके।

बेटे से मिली जानकारी, फिर पहुंची पुलिस

कटेकल्याण पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी का बेटा हड़मा उर्फ सुरेश सोढ़ी गांव आया हुआ है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसका पिता तेलंगाना के कोत्तागुडेम क्षेत्र में रह रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा और एसडीओपी कटेकल्याण के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेलंगाना भेजा गया।

तेलंगाना से गिरफ्तार कर जगदलपुर लाया गया

पुलिस टीम ने कोत्तागुडेम पहुंचकर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जगदलपुर लाया गया और प्रथम अपर सत्र न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद-दल्लीराजहरा के बीच जल्द शुरू होगी 8 लेन टोल प्लाजा:350 रुपए में बनेगा पास; कार चालकों को देना पड़ सकता है 50 रुपए शुल्क

June 11, 2026

10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत खनन पर रोक:कोरबा में खनिज विभाग का छापा, 1 मशीन-3 ट्रैक्टर जब्त, 15 घाटों को हिदायत

June 11, 2026

होर्मुज में 90 दिन फंसे रहे रायपुर के रुद्रांश:जहाज के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें-ड्रोन, सायरन बजते ही इंजन रूम में छिपते थे

June 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073535
Views Today : 81
Views Last 7 days : 793
Views Last 30 days : 6008
Total views : 97127
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.