Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 20 साल पुराने वाहन मालिकों को राहत, इतने पैसे देकर करा सकेंगे री-रजिस्ट्रेशन, MoRTH ने जारी किया नोटिफिकेशन
Breaking News

20 साल पुराने वाहन मालिकों को राहत, इतने पैसे देकर करा सकेंगे री-रजिस्ट्रेशन, MoRTH ने जारी किया नोटिफिकेशन

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
29 09 2025 old vehicle rules cg
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


केंद्र सरकार ने 20 साल पुराने वाहनों के लिए एक बड़ा राहत भरा नियम जारी किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, अब वाहन मालिक दोगुना शुल्क देकर अपने पुराने वाहनों का पुनः पंजीकरण करा सकेंगे, जिससे उन्हें वाहनों को जबरन कबाड़ (स्क्रैप) में नहीं बेचना पड़ेगा। इसके लिए फिटनेस और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) भी अनिवार्य होगा।

Publish Date: Mon, 29 Sep 2025 10:30:12 AM (IST)

Updated Date: Mon, 29 Sep 2025 10:30:12 AM (IST)

20 साल पुराने वाहन मालिकों को राहत, इतने पैसे देकर करा सकेंगे री-रजिस्ट्रेशन, MoRTH ने जारी किया नोटिफिकेशन
20 साल पुराने वाहन अब करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन (File Photo)

HighLights

  1. 20 साल पुराने वाहन अब पुनः पंजीकरण करा सकेंगे।
  2. MoRTH ने दिया नोटिफिकेशन, लगेगा दोगुना शुल्क।
  3. फिटनेस जांच और PUC प्रमाणपत्र कराना अनिवार्य।

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: केंद्र सरकार ने 20 साल पुराने वाहनों के लिए बड़ा राहत भरा नियम जारी किया है। अब वाहन मालिकों को अपने 20 साल से पुराने दोपहिया, कार और मालवाहक वाहनों को जबरन कबाड़ (स्क्रैप) में नहीं बेचना होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने नोटिफिकेशन के माध्यम से परिवहन विभाग को यह निर्देश दिया है कि ऐसे पुराने वाहन अब पुनः पंजीकरण (Re-Registraion) करवा सकेंगे। इस व्यवस्था के तहत वाहन मालिकों को दोगुना शुल्क,फिटनेस जांच और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन कराने के बाद वे अपने पुराने वाहन को अधिकृत रूप से सड़क पर चला सकेंगे।

24 लाख से ज्यादा 15 साल पुराने वाहन

प्रदेश में करीब 24 लाख वाहन 15 साल से ज्यादा पुराने वाहन हैं। इसमें 10 लाख 26511 दोपहिया, तीन पहिया, कार और छोटे वाहन शामिल है। दो लाख से ज्यादा वाहनों के अस्तित्व में नहीं होने के कारण ब्लैकलिस्टेड कर कालातीत माना जा रहा है। अकेले रायपुर जिले में 3 लाख 88717 वाहन पंजीकृत है। इसमें सबसे ज्यादा 309094 मोटरसाइकिल और स्कूटर, 32031 मोपेड, 47464 कार और 128 ओमनी बस शामिल है। हालांकि उक्त वाहनों में करीब 25 प्रतिशत पुनः पंजीकरण कराया गया है। वहीं अन्य वाहनों को चिन्हांकित कर उनके खिलाफ राज्य पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है।

इतना लगेगा शुल्क

15 साल-20 साल

दोपहिया- 1000-2000

तीनपहिया- 2500-5000

कार- 5000-10000

ट्रक-बस- 18000-24000

सरकार को मिलेगा राजस्व

परिवहन मंत्रालय के नोटिफिकेशन से वाहन मालिकों के साथ ही राज्य और केंद्र सरकार को तिहरा राजसव मिलेगा। पुराने वाहन के रजिस्ट्रेशन से परिवहन विभाग को शुल्क, स्क्रैप कराने पर वाहन की कीमत के साथ नया वाहन खरीदने पर पांच प्रतिशत की छूट का प्राविधान है। साथ ही रोड टैक्स में 15 से 25 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। वहीं नई वाहन खरीदने पर केंद्र और राज्य सरकार को 18 प्रतिशत की जीएसटी का लाभ मिलेगा।

प्रदूषण के साथ सड़क पर भी खतरा

15-20 साल पुराने वाहन कई गुना अधिक प्रदूषण करते हैं, हालांकि ये वाहन के प्रकार, इंजन और रखरखाव पर निर्भर करता हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पुरानी गाड़ियां नए वाहनों की तुलना में काफी ज़्यादा वायु प्रदूषक जैसे कार्बन मोनो आक्साइड, हाइड्रोकार्बन, नाइट्रोजन आक्साइड और सूक्ष्म कण उत्सर्जित करती हैं। पुरानी गाड़ियां अपनी सर्विस लाइफ के अंत के करीब होती हैं और सड़क पर खतरा भी बढ़ाती हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh CSMCL Overtime Scam | Officials Arrested

April 21, 2026

22 अप्रैल को दंतेवाड़ा आएंगे सचिन तेंदुलकर:क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे, बच्चों से मिलेंगे, साथ क्रिकेट भी खेलेंगे

April 21, 2026

बीईओ कार्यालय स्कूल भवन में संचालित जगह की कमी से कामकाज प्रभावित

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068173
Views Today : 46
Views Last 7 days : 1018
Views Last 30 days : 4119
Total views : 89129
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.