![]()
महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमएमसी जोन) में 10 नक्सलियों ने मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में बालाघाट में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें एमएमसी जोन का सचिव सुरेंद्र उर्फ कबीर सोडी भी शामिल है, जिस पर अकेले 62 लाख रुपए का इनाम
.
सरेंडर करने वाले सभी 10 नक्सलियों पर कुल 2 करोड़ 36 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सभी नक्सली भोरमदेव एरिया कमेटी है। जो लंबे समय से एमएमसी जोन में सक्रिय थे। पुलिस का दावा है कि इस सरेंडर के बाद भोरमदेव एरिया कमेटी भी खत्म हो गई है। सरेंडर करने वालों में राकेश उर्फ मनीष ओडी, समर उर्फ समारु राजू, सलीता उर्फ सावित्री, विक्रम उर्फ हिडमा वट्टी, लाल सिंह मरावी, शिल्पा भी शामिल हैं।
33 लाख के नक्सली दंपती ने आंध्र में किया सरेंडर
बस्तर में सक्रिय रहे 25 लाख के इनामी नक्सली ने 8 लाख की इनामी पत्नी के साथ आंध्र में सरेंडर कर दिया है। बीते दिनों बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में जहां 18 नक्सली मारे गए थे, इसमें दरभा डिवीजन इंचार्ज एसजेडसीएम दिरदो विज्जा उर्फ जयलाल भी शामिल रहा। विज्जा अपनी पत्नी को लेकर आंध्र चला गया था। उसने पत्नी माड़वी गंगी के साथ सरेंडर किया, जो एरिया कमेटी इंचार्ज थी।
<
