Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 2.25 lakh stolen from Sai Traders in Bhilai | भिलाई में साई ट्रेडर्स से 2.25 लाख की चोरी: शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, CCTV बंद होने से चोरों की पहचान नहीं – durg-bhilai News
Breaking News

2.25 lakh stolen from Sai Traders in Bhilai | भिलाई में साई ट्रेडर्स से 2.25 लाख की चोरी: शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, CCTV बंद होने से चोरों की पहचान नहीं – durg-bhilai News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
880262ed 47d8 4424 8ba6 5ee6f465767f 1767086550082
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई के रिसाली नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा टॉकीज रोड स्थित मैत्री नगर में रविवार–सोमवार की दरम्यानी रात साई ट्रेडर्स में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात चोरों ने पाइप और सेनेटरी की दुकान का शटर तोड़कर करीब 2 लाख 25 हजार रुपए कैश पर हाथ

.

घटना के समय दुकान का सीसीटीवी कैमरा बंद था, जिससे चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। दुकान संचालक उमाकांत यादव ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी दुकान मैत्री नगर प्लाट नंबर-01, फेस-6 में है। रविवार को छुट्‌टी होने के कारण शाम करीब 5 बजे उन्होंने कैश काउंटर और शटर में ताला लगाकर दुकान बंद कर दी थी।

सभी कर्मचारी अपने घर चले गए थे। रात लगभग 2:20 बजे गली के चौकीदार बहादुर उर्फ जगदीश शर्मा ने उमाकांत यादव को उनके घर पर जगाया और बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। सूचना मिलते ही उमाकांत यादव तत्काल दुकान पहुंचे, जहां उन्होंने शटर टूटा हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया।

5d4c3305 37f1 4677 a3c5 01fad7a4998e 1767086609892

50, 100 और 500 के बंडल चुराए

पुलिस के पहुंचने पर दुकान के भीतर जांच की गई। जांच में पता चला कि कैश काउंटर के एक गल्ले का लॉकर तोड़ा गया था, जिसमें रखे 500 रुपए के चार बंडल, यानी लगभग 2 लाख रुपए गायब थे। इसके अलावा, दूसरे खंड के लॉकर से 10 और 20 रुपए के सिक्के और 50, 100 और 500 रुपए के नोट सहित करीब 25 हजार रुपए भी चोरी कर लिए गए।

CCTV बंद, कर्मचारी पर भी नजर

चोरी के बाद जब दुकान का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो रविवार शाम करीब 5 बजे दुकान बंद करते समय कर्मचारी निखिल लकड़ा कैमरे का बटन बंद करता नजर आया। इसके बाद पूरी रात कैमरा बंद रहा, जिसके कारण चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड नहीं हो सकी। पुलिस इस बिंदु को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है।

412ec765 5f93 434e 97e3 db9552e1a0e9 1767086550083

बैंक और फाइनेंस कंपनियों के कैमरे भी बंद

उमाकांत यादव ने दैनिक भास्कर को बताया कि चोरी के बाद चोर की पहचान के लिए आसपास के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, चार बैंकों और एक फाइनेंस कंपनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन सभी जगह कैमरे बंद मिले। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बैंकों में सुरक्षा गार्ड तक तैनात नहीं थे। उनका कहना है कि यदि किसी एक कैमरे की रिकॉर्डिंग मिल जाती, तो चोर की पहचान संभव हो सकती थी।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शटर तोड़ने के तरीके, CCTV बंद होने और आंतरिक जानकारी के इस्तेमाल जैसे पहलुओं पर जांच कर रही है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में डर और आक्रोश है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

489bd125 8d98 4941 9aea 6ea52f4cd3a7 1767086550084



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076542
Views Today : 430
Views Last 7 days : 3840
Views Last 30 days : 11645
Total views : 106645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.