भास्कर न्यूज | जांजगीर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य अब 18 अप्रैल तक जारी रहेगा। पहले इस कार्य को पुनर्निर्धारित किया गया था, लेकिन अब नॉन-इंटरलॉकिंग प्रक्रिया के चलते रेल संचालन पर व्यापक असर पड़ेगा। इस अवधि में बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही काफी प्रभावित रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए 18 अप्रैल तक बिलासपुर-रायगढ़, रायपुर-गेवरा रोड, रायपुर-कोरबा और बिलासपुर-कोरबा रूट पर चलने वाली अधिकांश मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का संचालन 19 अप्रैल तक भी प्रभावित रहने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। आंशिक रूप से ये ट्रेनें होंगी प्रभावित { गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर: यह ट्रेन बिलासपुर तक ही चलेगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। { हसदेव एक्सप्रेस: हसदेव एक्सप्रेस को 18 अप्रैल तक कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा ताकि स्थानीय यात्रियों को विकल्प मिल सके।
<
