Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 17th season of Kaun Banega Crorepati | कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन: बीजापुर में तैनात CRPF जवान ने जीते 1 करोड़, जवाब से प्रभावित अमिताभ ने डिनर पर घर बुलाया – Jagdalpur News
Breaking News

17th season of Kaun Banega Crorepati | कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन: बीजापुर में तैनात CRPF जवान ने जीते 1 करोड़, जवाब से प्रभावित अमिताभ ने डिनर पर घर बुलाया – Jagdalpur News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 6 1 1767309453
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 6 1 1767309453

मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन का दूसरा करोड़पति बीजापुर जिले में तैनात सीआरपीएफ निरीक्षक विप्लव विश्वास बने। उन्होंने 1 करोड़ रुपए का सवाल कुछ सेकेंड में ही हल कर इतिहास रच दिया है।

.

उनकी तेज समझ और आत्मविश्वास को देख शो के संचालक अमिताभ बच्चन और स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी दंग रह गए। मूल रूप से रांची के रहने वाले विप्लव ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया।

शो की शुरुआत में उन्होंने अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे बच्चन से स्वीकार भी किया। बच्चन से बातचीत में विप्लव ने जंगलों में तैनाती, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और अपने साथी जवानों के बलिदान का जिक्र किया, जिसे बताते वे भावुक हो गए। उन्होंने 5 लाख रुपए तक के सवाल बिना किसी लाइफलाइन के पार कर लिए।

12.50 लाख के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल की मदद ली और 25 लाख के सवाल पर उन्होंने संकेत-सूचक लाइफलाइन ली।

1 करोड़ के सवाल पर तत्काल जवाब 50 लाख के सवाल पर उन्होंने 50-50 का उपयोग किया और 1 करोड़ के सवाल पर उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से जवाब दिया। एक करोड़ का सवाल सुनते ही विप्लव ने कहा कि वे किसी का समय बर्बाद नहीं करेंगे और सीधे विकल्प चुना और 1 करोड़ रुपए जीत गए। यह पल इतना चौंकाने वाला था कि अमिताभ बच्चन भी अपनी हैरानी छिपा नहीं सके।

15 सालों से कर रहे थे प्रयास: फास्टेस्ट फिंगर राउंड से चयन

विप्लव ने हॉटसीट तक पहुंचने के लिए 15 सालों का लंबा इंतजार किया। उनका चयन कौन बनेगा करोड़पति की मानक चयन प्रक्रिया के अनुसार रहा। पहले उन्होंने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। इसके बाद उन्हें सामान्य ज्ञान परीक्षण से गुजरना पड़ा। फिर व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद उनका चयन कौन बनेगा करोड़पति में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के लिए किया गया।

ये था 1 करोड़ का सवाल

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था ? विप्लव ने बताया कि जहाज का नाम इसेयर था। उन्होंने जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद होने की बात कही। विप्लव की असाधारण जानकारी से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। विप्लव को 1 करोड़ की राशि के साथ एक कार भी मिली है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076897
Views Today : 159
Views Last 7 days : 4207
Views Last 30 days : 11895
Total views : 107100
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.