Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 16 accused arrested with sharp weapons in Durg | दुर्ग में धारदार हथियारों के साथ पकड़ाए 16 आरोपी: असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने की कार्रवाई; 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार – durg-bhilai News
Breaking News

16 accused arrested with sharp weapons in Durg | दुर्ग में धारदार हथियारों के साथ पकड़ाए 16 आरोपी: असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने की कार्रवाई; 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार – durg-bhilai News

By adminOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 25 at 011052 1761377879
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में बढ़ती चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं

.

जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 16 चाकूबाज और असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया है। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने पोटिया चौक से मोह. एजाज, सिविल लाइन दुर्ग से इम्तियाज अहमद खान, सुभाष नगर से मोहित ध्रुव और आदर्श नगर से संजय साहू को पकड़ा। सभी के पास से धारदार हथियार जब्त किए गए।

धारदार हथियार लेकर घूमते थे आरोपी।

धारदार हथियार लेकर घूमते थे आरोपी।

सुपेला पुलिस ने भी की कार्रवाई

थाना सुपेला पुलिस ने एक नाबालिग को स्लॉटर हाउस सुपेला सेस, टुनटुन चौहान को फरीद नगर मुरम खदान से और श्याम तांडी को गौतम नगर से गिरफ्तार किया। तीनों के पास से चाकू बरामद किए गए।

इसके अलावा थाना दुर्ग कोतवाली पुलिस ने निखिल तांडी को गंजपारा से, विजय ढीमर को नयापारा नदी रोड से और भूपेंद्र साहू को पंचशील नगर से गिरफ्तार किया। इनके पास भी बार-बार उपयोग किए जाने वाले धारदार हथियार मिले।

whatsapp image 2025 10 25 at 011050 1761378023

एलआईसी बिल्डिंग से गिरफ्तार हुए आरोपी

थाना भिलाई नगर पुलिस ने सोहेब खान को सेक्टर-6 पीएनटी कॉलोनी के पास से और नासिर कुरैशी को एलआईसी बिल्डिंग सेक्टर-6 से गिरफ्तार किया। वहीं थाना वैशाली नगर पुलिस ने आकाश दीप विश्वास को कैम्प-1 से और शाहबाज खान को घासीदास नगर जामुल से पकड़ा।

थाना नंदिनी नगर पुलिस ने प्रदीप को ग्राम अरसनारा से और पीयूष साहू को ग्राम असोगा गौठान के पास से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के पास से पुलिस ने धारदार हथियार जब्त किए हैं।

पहले भी 6 आरोपियों को किया था गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पहले भी 6 आरोपियों को भी आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया था। अब तक कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

इसके अलावा जिले के 22 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

NSUI ने अटल यूनिवर्सिटी प्रशासन का किया घेराव:कुलपति को नारियल भेंट कर कुलसचिव को हटाने की मांग, चाकूबाजी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी

May 6, 2026

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.