Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 1500 करोड़ की कथित वसूली के आरोप पर भाजपा सख्त, कहा- फर्जी वीडियो कांग्रेस का सहारा; SP से की शिकायत
Breaking News

1500 करोड़ की कथित वसूली के आरोप पर भाजपा सख्त, कहा- फर्जी वीडियो कांग्रेस का सहारा; SP से की शिकायत

By adminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20 12 2025 raipur congress news
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व और छत्तीसगढ़ सरकार के वर …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Dec 2025 11:22:48 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Dec 2025 11:22:48 AM (IST)

1500 करोड़ की कथित वसूली के आरोप पर भाजपा सख्त, कहा- फर्जी वीडियो कांग्रेस का सहारा; SP से की शिकायत
सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वीडियो को भाजपा ने बताया फर्जी। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पर झूठे आरोप लगाए
  2. 1500 करोड़ वसूली का आरोप पूरी तरह भ्रामक बताया
  3. BNS 2023 और आईटी एक्ट में एफआईआर की मांग

रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे वीडियो को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने इसे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ नेताओं को बदनाम करने की सुनियोजित राजनीतिक साजिश करार देते हुए रायपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। विधायक ने वीडियो को पूरी तरह भ्रामक, असत्य और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कठोर धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

झूठे आरोपों के जरिए चरित्र हनन का प्रयास

शिकायत में विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर जानबूझकर एक ऐसा वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। इस फर्जी वीडियो में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय सहित कई वरिष्ठ नेताओं पर 1500 करोड़ रुपये की कथित ‘वसूली’ या ‘कलेक्शन’ का झूठा आरोप मढ़ा गया है। वीडियो में आपत्तिजनक और अमर्यादित वाक्य का प्रयोग कर न केवल नेताओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने, बल्कि जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बनाया गया निशाना

विधायक ने स्पष्ट किया कि इस दुष्प्रचार के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत मानहानि नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनविश्वास पर सीधा हमला है।

साइबर साजिश पर सख्त कार्रवाई की मांग

पुरंदर मिश्रा ने मांग की है कि इस गंभीर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी जाए और वीडियो तैयार करने, अपलोड करने, साझा करने तथा फैलाने वाले सभी व्यक्तियों और सोशल मीडिया आईडी धारकों की पहचान कर गैर-जमानती धाराओं में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। शिकायत के साथ वीडियो के स्क्रीनशॉट, लिंक और दुष्प्रचार में शामिल अकाउंट्स की सूची भी पुलिस को सौंपी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

रायगढ़ में कांग्रेस टीम जांच के लिए चिराईपानी पहुंची:घटना स्थल का निरीक्षण किया, कंपनी की लापरवाही सामने आई, अब रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075232
Views Today : 354
Views Last 7 days : 3198
Views Last 30 days : 10026
Total views : 104255
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.