Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 150 crore rupees have been allocated for the expansion of Bilaspur Airport. | बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए 150 करोड़ का प्रावधान: समिति ने मुख्यमंत्री से 4C एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ मांगे – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

150 crore rupees have been allocated for the expansion of Bilaspur Airport. | बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए 150 करोड़ का प्रावधान: समिति ने मुख्यमंत्री से 4C एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ मांगे – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6a99ef53 e632 43f0 838a d63cfe987ec8 1765894603534
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य सरकार ने बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा के विस्तार के लिए अनुपूरक बजट में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। समिति ने राशि क

.

समिति के सदस्य सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह की पहल पर यह मुलाकात विधानसभा परिसर में हुई। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सेना की जमीन प्राप्त करने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिल चुके हैं, और यह मसला जल्द ही हल हो जाएगा।

रनवे विस्तार और नए टर्मिनल-एटीसी टावर का प्रस्ताव

समिति ने मांग की है कि जमीन का मसला हल होने के बाद वर्तमान रनवे को 1500 मीटर से बढ़ाकर 2200 मीटर किया जाए। इसके अतिरिक्त, 500 यात्रियों की क्षमता वाला एक नया टर्मिनल भवन और एक नया एटीसी टावर स्थापित किया जाए।

समिति ने तर्क दिया कि जबलपुर एयरपोर्ट ने इन कार्यों पर दो साल पहले लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसके आधार पर बिलासपुर में 4C एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।

समिति ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार यह धनराशि अपने बजट से प्रदान कर सकती है, या फिर केंद्र सरकार से एयरपोर्ट के विकास के लिए अनुदान की मांग कर सकती है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मेयर रामशरण यादव, सुदीप श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, महेश दुबे, समीर अहमद और रवि बैनर्जी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

3e7ed81a 912e 4c6f 921d 0ed6e5807914 1765894603534

सीएम के आश्वासन का दावा

समिति ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार के स्तर पर बिलासपुर के लिए किसी तरह की कमी नहीं की जाएगी। चर्चा के दौरान भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने महानगरों के लिए सीधी उड़ान प्रारंभ करने का आग्रह किया।

डिप्टी सीएम से भी मिला प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री से मुलाकात बाद प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्रियों अरुण साव और विजय शर्मा से भी मुलाकात की और उनसे बिलासपुर एयरपोर्ट के मामले में सहयोग मांगा। समिति के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, पुन्नू लाल मोहले, सुशांत शुक्ला आदि का भी सहयोग इस मुद्दे पर मांगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अगले 2 दिन रातें और ठंडी होंगी, 2° गिरेगा पारा:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छत्तीसगढ़ पहुंच रही ठंडी हवा, कोहरा छाएगा; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

January 21, 2026

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय:राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव, केंद्र से मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

January 21, 2026

Rajanandgaon Conversion Network Uncovered | David Chako Foreign Funding

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056046
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1962
Views Last 30 days : 6957
Total views : 72316
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.