Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 141st Foundation Day of Congress at Rajiv Bhawan | राजीव भवन में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस: भूपेश बघेल ने कहा- स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस थी भारत के जनमानस की आवाज – Raipur News
Breaking News

141st Foundation Day of Congress at Rajiv Bhawan | राजीव भवन में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस: भूपेश बघेल ने कहा- स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस थी भारत के जनमानस की आवाज – Raipur News

By adminDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 28 at 32609 pm 1766942189
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा पार्टी ध्वज फहराने से हुई। सेवादल के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद आजादी की लड़ाई से लेकर देश के नव

.

संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा और राजेंद्र तिवारी ने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान पर अपने विचार रखे। स्वागत भाषण शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने दिया, जबकि आभार ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने जताया। संचालन महामंत्री सुबोध हरितवाल ने किया।

हर गांव में मिलेगा कांग्रेस का कार्यकर्ता-दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने 140 साल का सफर पूरा कर लिया है और आज भी देश का इकलौता ऐसा राजनीतिक दल है, जिसका कार्यकर्ता उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक हर गांव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर दौर की जरूरत के अनुसार अपनी प्राथमिकताएं तय कीं। आजादी से पहले स्वतंत्रता आंदोलन और आजादी के बाद संविधान निर्माण, गणतंत्र की स्थापना और राष्ट्र निर्माण कांग्रेस की बड़ी उपलब्धियां हैं।

दीपक बैज ने कहा कि नेहरू युग में पंचशील और गुटनिरपेक्षता की नीति बनी, शास्त्री जी के समय ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया गया। इंदिरा गांधी के दौर में हरित क्रांति, अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़े। राजीव गांधी ने देश को आईटी और कंप्यूटर क्रांति से जोड़ा और युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ा। मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के नेतृत्व में मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार और सूचना का अधिकार जैसे कानून बने, जिसने आम आदमी का जीवन बदला।

कांग्रेस ने पूरे भारत का नेतृत्व किया-भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस इसलिए सफल हुई क्योंकि उसने लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी। कांग्रेस किसी एक वर्ग की नहीं, पूरे देश की प्रतिनिधि थी। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान कांग्रेस भारत के जनमानस का आईना थी। पूरे देश ने कांग्रेस का साथ दिया, जबकि साम्प्रदायिक और अंग्रेजों के प्रति निष्ठा रखने वाले संगठन कांग्रेस के विरोध में थे।

भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि गांधी और नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने वैचारिक मतभेदों का सम्मान किया और अहिंसक आंदोलन के जरिए दुनिया का सबसे बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया।

बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महेंद्र छाबड़ा, डॉ. राकेश गुप्ता, अरुण ताम्रकार, सकलेन कामदार, दीपक मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी अपने मूल विचारों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए संगठन को फिर से मजबूत करेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076861
Views Today : 119
Views Last 7 days : 4167
Views Last 30 days : 11855
Total views : 107060
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.