Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 13 साल में दूसरी बार मई के दूसरे पखवाड़े में दिन का पारा 44.2 व रात का 30 डिग्री पहुंचा
Breaking News

13 साल में दूसरी बार मई के दूसरे पखवाड़े में दिन का पारा 44.2 व रात का 30 डिग्री पहुंचा

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app 17793755086a0f1d9453557 1007124833
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



app 17793755086a0f1d9453557 1007124833

.

गुरुवार को सुबह से देर शाम तक राजस्थान से होकर पूर्व दिशा से आ रही गर्म हवा की वजह से झुलसने जैसी स्थिति रही। अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 13 साल में मई के दूसरे पखवाड़े में ऐसी स्थिति दूसरी बार बनी।

इसके पहले 2012 में यह स्थिति बनी थी। जब 26 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा था। अमूमन हर साल नौतपा के पहले अधिकतम तापमान 44 डिग्री से कम रहता है लेकिन इस बार स्थिति बदल गई। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि राजस्थान से होकर गर्म हवा ज्यादा मात्रा मंे आ रही है। इस वजह से सुबह से देर रात तक गर्मी व उमस का अहसास हो रहा है। गर्मी का अंदाजा इसी से लगा सकते है कि सुबह 8 बजे और रात 8 बजे भी पारा 38 डिग्री के आसपास है। दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि राजस्थान से आ रही गर्म हवा के अलावा जिले में गर्मी बढ़ने की कई वजह है। जिसमें प्रति चक्रवात का सक्रिय होना भी है। वातावरण के ऊपर हवा में सक्रिय सिस्टम प्रति चक्रवात धरती से वापस जाने वाली उष्मा तरंग को अंतरिक्ष की ओर जाने से कुछ हद तक रोक रही है। इस स्थिति में तापमान बढ़ते क्रम पर है। उष्मा तरंग ऐसा मौसम तंत्र है, जब किसी क्षेत्र में तापमान सामान्य से अधिक बढ़ जाता है और यह स्थिति लगातार कई दिनों तक बनी रहती है। पूर्व के अलावा उत्तर व पश्चिम दिशा से जिले में गर्म व शुष्क हवा आ रही है। रात की तुलना में दिन की अवधि बढ़ गई है। इस वजह से भी पहले की तुलना में वर्तमान में गर्मी व उमस का अहसास हो रहा है।

लू से बचाव के लिए इन बातों का ध्यान रखें स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लू से बचाव के लिए धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से ढंक लें। पानी ज्यादा मात्रा में पीते रहे। अधिक समय तक धूप में न रहे। गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस घोल पीयें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में शादीशुदा महिला से घर घुसकर छेड़छाड़:अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम, कॉल कर करता था परेशान, आरोपी गिरफ्तार

May 22, 2026

जल जीवन मिशन में लापरवाही…8 गांवों के टेंडर निरस्त:काम-बंद करने वाली कंपनियों की जमा राशि भी होगी जब्त, नहीं मिलेगा और मौका

May 22, 2026

DRG-जवान की पत्नी ने करवाई सुपारी किलिंग, 50 हजार दिए:अफेयर के शक में युवती की हत्या, बोरी में भरकर दफनाया, 2 अरेस्ट

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071528
Views Today : 149
Views Last 7 days : 1936
Views Last 30 days : 4524
Total views : 93735
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.