बालोद | कोरबा में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, सब-जूनियर एवं जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए बालोद जिले की टीम रवाना हो गई है। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 6 खिलाड़ी भाग लेकर बालोद का प्रतिनिधित्व करेंगे। शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष किशोर नाथ योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए बालोद जिले से बालिकाओं में निधि खोबरागड़े, ईशा साहू और चंचल ठाकुर का चयन हुआ है। वहीं बालक वर्ग में देवाशीष मानिकपुरी, सूर्यांश सोनी और हुलेश साहू का चयन किया गया है। यह सभी खिलाड़ी 10 से 12 मई तक कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
<
