Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 12 new diarrhea patients found in Bhilai | भिलाई में डायरिया के 12 नए मरीज मिले: स्वास्थ्य विभाग ने किया सर्वे, अब तक 23 मामले दर्ज – durg-bhilai News
Breaking News

12 new diarrhea patients found in Bhilai | भिलाई में डायरिया के 12 नए मरीज मिले: स्वास्थ्य विभाग ने किया सर्वे, अब तक 23 मामले दर्ज – durg-bhilai News

By adminSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0fdeed85 2da3 4e9c a813 7bd093d37677 1758943848859
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के भिलाई में डायरिया के 12 नए मामले सामने आए हैं। खुर्सीपार स्थित वार्ड 51 राजेंद्र प्रसाद नगर में गुरुवार (25 सितंबर) को स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम सर्वे करने पहुंची। जहां इन मरीजों की पहचान की गई।

.

इस वार्ड में अब तक डायरिया के कुल 23 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। सर्वे का काम डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक से शुरू हुआ, जहां मितानिनों ने घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की।

इस दौरान कुल 174 घरों का निरीक्षण किया गया। टीम ने मौके पर ही मरीजों को 40 से अधिक ओआरएस पैकेट, 100 जिंक टैबलेट और 30 अन्य आवश्यक दवाइयां वितरित कीं।

feb69086 944f 4dec a04b 820cfc58168c 1758943848856

पेयजल पाइपलाइन की जांच

भिलाई नगर निगम की टीम ने पेयजल पाइपलाइन की जांच की। जिन स्थानों पर लीकेज पाया गया, वहां मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है। टीम ने यह भी पाया कि प्रभावित क्षेत्र में अधिकांश लोग बोरिंग का पानी पी रहे थे, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया था।

लोगों से केवल उबला हुआ और सुरक्षित पानी पीने की अपील की गई है। निगम अमला नालियों की सफाई और मलबा हटाने के अभियान में भी जुटा हुआ है।

अधिकारियों ने रोगियों को प्राथमिक उपचार देने के साथ-साथ घरों में स्वच्छता और पीने के पानी के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है।

eec9c09a 9e79 4dca 86a5 487e97c4d045 1758943848859

मरीजों की हालत खतरे से बाहर

सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने बताया कि वार्ड 51 में मिले 23 मरीजों में से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से दो मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो का इलाज अभी जारी है।

राहत की बात यह है कि गुरुवार के बाद से कोई नया गंभीर मरीज सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग ने पानी के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट अगले 48 घंटों में मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि संक्रमण को रोकने के लिए पानी को उबालकर पिएं, ताजा भोजन का सेवन करें और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें। किसी भी व्यक्ति को दस्त या उल्टी की शिकायत होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर उपचार लेने की सलाह दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

खेत एक एकड़ से कम:तरबूज, मिर्च, टमाटर और बैंगन उगाकर 4 गुना कमाई; नरेगा सुपरवाइजर की नौकरी छोड़ रामनारायण ने शुरू की मल्टी-लेयर फार्मिंग

April 27, 2026

Ex-IAS Tutija Bail Rejected By High Court

April 27, 2026

45°C in Raipur; Next 3 Days Intense Heat

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068872
Views Today : 24
Views Last 7 days : 939
Views Last 30 days : 4053
Total views : 89855
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.