![]()
बालोद| सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से येलो अलर्ट के साए में अधिकांश समय तक बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट का अनुमान है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 72 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसका असर देखने को मिलेगा।
<
