भास्कर न्यूज | बालोद जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर 8 प्राचार्यों पर निलंबन व 14 पर वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई वर्तमान में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई शिक्षक संगठन के पदाधिकारी विरोध कर आंदोलन की चेतावनी दे चुके है। पिछले और इस साल के परीक्षा परिणाम के आधार पर कार्रवाई करने की बातें विभागीय अफसर कह रहे हैं। जारी रिपोर्ट पर गौर करें तो किसी स्कूल में पिछले साल की तुलना में इस बार 10वीं का रिजल्ट बेहतर है तो 12वीं का खराब है। कहीं 12वीं का बेहतर है तो 10वीं का खराब है। जारी रिपोर्ट के अनुसार पीएम श्री सेजेस डौंडीलोहारा में वर्ष 2024-25 में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 78.40% था। वर्ष 2025-26 में 43.33% हैं। 35.07% का अंतर है। वहीं 10वीं में 2024-25 में परीक्षा परिणाम 75% था। वर्ष 2025-26 में 45.95% हैं। इस लिहाज से 29.05% का अंतर है। डौंडी सेजेस में वर्ष 2024-25 में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 76.92% था। वर्ष 2025-26 में 81.08% हैं। इस बार 4.16% का इजाफा हुआ बावजूद 10वीं में गिरावट की वजह से प्राचार्य पर कार्रवाई की गई। दरअसल 2024-25 में कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 92.31% था। वर्ष 2025-26 में 45.14% हैं। इस लिहाज से 47.17% का अंतर है। सोहपुर, मोंगरी, देवरी द, भिरई स्कूल में परिणाम शासकीय हाईस्कूल सोहपुर में वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत था। जबकि वर्ष 2025-26 में 60% हैं। इस लिहाज से 40% का अंतर है। यह तर्क देकर प्राचार्य को निलंबित किया गया है। मोंगरी में वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 85% था। वर्ष 2025-26 में 55% हैं। 30% का अंतर है। देवरी द में वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 92% था। वर्ष 2025-26 में 57.89% हैं। इस लिहाज से 34.11% का अंतर है। भिरई स्कूल में भी परिणाम निराशाजनक रहा। खरथुली, नाहंदा के परीूक्षा परिणाम इस प्रकार रहा शासकीय उमावि खरथुली में वर्ष 2024-25 में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 93.10% था। वर्ष 2025-26 में 53.85% हैं। इस लिहाज से 39.25% का अंतर है। वहीं 10वीं में 2024-25 में परीक्षा परिणाम 79.63% था। वर्ष 2025-26 में 73.33% हैं। इस लिहाज से 6.30% का अंतर है। नाहंदा में वर्ष 2024-25 में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 66.70% था। वर्ष 2025-26 में 69.89% हैं। इस लिहाज से 3.19% का इजाफा हुआ है। वहीं 10वीं में 2024-25 में परीक्षा परिणाम 81.44% था। वर्ष 2025-26 में 40.21% हैं।
<
