सावधान… खबरदार… होशियार अगर आप इंडिगो एयरलाइंस के किसी भी फ्लाइट में सफर करना चाहते हैं या आपने पहले टिकट बुक कराई है तो सबसे पहले इस बात की जानकारी ले लें कि फ्लाइट आ रही है या नहीं। क्योंकि, इंडिगो एयरलाइंस ने पांचवें दिन भी अपनी 11 फ्लाइट्स बि
.
झल्लाए लोगों का कहना है कि जरूरी कामों से बाहर जाना थ, ऐसे में रिफंड का पैसा वापस लेकर क्या करेंगे। पांच दिनों से जो परेशानी हो रही है, समय खराब हो रहा है उसका रिफंड कौन देगा?
दैनिक भास्कर की पड़ताल में पता चला है कि पिछले तीन दिन में इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी 49 फ्लाइट रद्द की है। बार-बार रिफंड का दावा करने वाली कंपनी ने अभी सैकड़ों यात्रियों का पैसा वापस नहीं किया है। ज्यादा पूछने पर कहते हैं कि तीन से चार दिन में रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इन पांच दिनों में एयरलाइंस के स्टाफ ने लोगों को केवल परेशान किया है। कर्मचारी यात्रियों से बात करना भी अच्छा नहीं समझ रहे थे। कौन सी फ्लाइट कब आएगी, कितनी लेट है इसकी जानकारी देने के बजाय वे एयरपोर्ट से ही गायब हो जा रहे थे।

दर्द: इंटरव्यू के लिए नहीं जा पाया राजधानी के शशांक त्रिवेदी ने बताया कि मुझे एक नामी कंपनी में इंटरव्यू के लिए मुंबई पहुंचना था। लेकिन, रविवार को फ्लाइट रद्द कर दी गई। अब सोमवार को उन्हें समय पर निकलना होगा। मैं समय पर नहीं पहुंचा तो इंटरव्यू मिस हो जाएगा।
- कारोबारी केवल केतन ने बताया कि अपनी माता को इलाज के लिए हैदराबाद ले जाना था। लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने से हम नहीं जा पाए।
- शरीफ अहमद के अनुसार कजिन के निकाह के लिए मुझे रविवार को लखनऊ पहुंचना था। लेकिन अचानक फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से नहीं जा पाए हैं।
ट्रेनें फुल, जनवरी तक वेटिंग; बसों में भी असर
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का असर दिख रहा है। ट्रेनें पूरी तरह पैक हो चुकी हैं। दिल्ली और मुंबई जाने वालों को कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है। समता एक्सप्रेस (थ्री टायर) में 8 जनवरी तक व छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी-थ्री टायर में 31 दिसंबर तक वेटिंग चल रही है।
गीतांजलि एक्सप्रेस में 11 जनवरी तक, हावड़ा-मुंबई मेल में 29 दिसंबर तक नो रूम है। एलटीटी-शालीमार-ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में भी 5 से 9 जनवरी तक वेटिंग लिस्ट लंबी है। वहीं, भोपाल-इंदौर रूट पर पहले बसों में केवल 50% तक ही सीटें भरती थीं, लेकिन यह संख्या बढ़कर 75% हो गई है। हैदराबाद रूट पर पहले जहां 70% सीटें ही भरती थीं, वहीं अब 90% यात्रियों के साथ बसें रवाना हो रही हैं।
असर… आधे से कम हो गई फ्लाइट्स की बुकिंग राजधानी में सामान्य दिनों में हर रोज औसतन 8000 यात्री सफर करते हैं। रायपुर से रोजाना 48 उड़ानों का संचालन किया जाता है। इसमें 90% उड़ान इंडिगो एयरलाइंस की है। इंडिगो से उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या करीब 7200 हैं। अभी रोजाना फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से आधे से भी कम टिकट बुक हो रही है।
8 से 10 दिसंबर तक टिकट कैंसिल कराने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। इंडिगो में अभी रोजाना करीब 2000 ही टिकटों की बुकिंग हो रही है। आम दिनों में इनकी संख्या 6000 के आसपास रहती है। इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से विस्तारा की उड़ानें फुल हो गई हैं। इस एयरलाइंस में अभी भी टिकटों की कीमत 15 से 22 हजार तक है। -कीर्ति व्यास, ट्रैवल्स एसोसिएशन, रायपुर
<
