कवर्धा| जल संसाधन विभाग ने बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत भोरमदेव सकरी फीडर की नहर विस्तारीकरण कार्य के लिए 11 करोड़ 49 लाख 12 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
.
निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र के किसानों को करीब 770 हेक्टेयर में खरीफ की फसल के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दी जा चुकी है।
<
