Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 104KG गांजा के साथ 8 महिला समेत 11 तस्कर अरेस्ट:ओडिशा-महाराष्ट्र से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची खेप, 53.80 लाख का माल जब्त
Breaking News

104KG गांजा के साथ 8 महिला समेत 11 तस्कर अरेस्ट:ओडिशा-महाराष्ट्र से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची खेप, 53.80 लाख का माल जब्त

By adminMay 19, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779210091 image 6 1779177384
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 6 1779177384
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दो इलेक्ट्रिक ऑटो में 90 किलो गांजा ले जा रही 8 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। महिलाएं ट्रेन के जरिए ओडिशा से कपड़ों की गठरियों के बीच गांजा छिपाकर लाई थीं। इस कार्रवाई को ACCU और सरकंडा थाना पुलिस ने अंजाम दिया है। वहीं, जीआरपी ने महाराष्ट्र से 14 किलो गांजा लेकर आए 3 तस्करों को भी पकड़ा। दोनों कार्रवाई में कुल 53.80 लाख रुपए का गांजा जब्त किया गया है। दरअसल, रविवार देर रात ACCU की टीम चाकूबाजी के आरोपियों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान करीब 3 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन की ओर से दो इलेक्ट्रिक ऑटो सीपत रोड की तरफ आ रहे हैं। इनमें कुछ महिलाएं बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों के बीच बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जा रही थीं। सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस ने बिलासपुर-सीपत रोड पर स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर दोनों ऑटो (CG 10 BS 7574 और CG 10 CC 3813) को रोक लिया। कपड़ों की गठरियों में छिपाया था गांजा ऑटो में 8 महिलाएं और कुछ बच्चे भी सवार थे। तलाशी लेने पर प्लास्टिक की 8 बोरियों और कपड़ों के गट्ठों के भीतर खाकी टेप से लिपटे गांजे के 86 पैकेट मिले। हर पैकेट करीब एक किलो का था। तौल कराने पर कुल 90 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। हालांकि मामले की आरपीएफ और जीआरपी को भनक नहीं लगी, वरना महिलाएं स्टेशन पर ही पकड़ी जा सकती थीं। पुलिस का दावा है कि 90 किलो गांजा, दो इलेक्ट्रिक ऑटो और अन्य सामान समेत कुल 46 लाख 75 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। कमाने-खाने के बहाने गई थीं महिलाएं सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मटियारी गांव की कई महिलाएं कुछ दिनों से ओडिशा गई हुई हैं। जब इस बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि महिलाएं कमाने-खाने के लिए गई थीं। हालांकि पुलिस को शक हुआ कि वे गांजा की खेप लेने गई हो सकती हैं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी शुरू की और उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इन महिलाओं को किया गया गिरफ्तार पुलिस ने जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उनमें अशोक बाई, नंद कुमारी, लक्ष्मी शिकारी, द्रोपती शिकारी, ग्यास बाई, गंगा सिंह, रम्मती शिकारी और इंद्राणी शामिल हैं। सभी आरोपी महिलाएं सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी की रहने वाली हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किस सप्लायर से खरीदा गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त किए हैं। मजदूरी का बहाना, गठरी से निकला गांजा पूछताछ के दौरान महिलाएं खुद को मजदूरी करने बाहर जाने वाली बताती रहीं। उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि वे रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर गई थीं। जब पुलिस ने उनकी गठरियों और बोरियों की तलाशी ली, तब उसमें से गांजे के पैकेट निकले। इसके बाद सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। महाराष्ट्र के 3 तस्करों से 14.5 KG गांजा जब्त इधर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में जीआरपी ने भी गांजा बरामद किया है, जिसमें तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस में युवक गांजा लेकर बिलासपुर आ रहे हैं। इस पर टीम ने ट्रेन पर निगरानी बढ़ा दी। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर आकर रूकी। जीआरपी की टीम संदेहियों पर नजर रखने लगी। इस कार्रवाई के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3 हावड़ा छोर पर घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शेख आवेश, आमिर पठान और सलमान शाह निवासी अमरावती महाराष्ट्र बताए। उनकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक के थैले और शरीर में बांधे तकियानुमा कपड़ों के अंदर से 14 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत करीब 7 लाख 5 हजार रुपए बताई जा रही है। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हर 25 किलोमीटर पर बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, ढाबों और बाजारों में मिलेगी बैटरी स्वैपिंग की सुविधा

May 19, 2026

वेलनेस कंपनी का प्रचार करने वाले RHO सस्पेंड:हेल्थ जेड़ी की कार्रवाई, नर्स पत्नी को नोटिस;बैलेंस कोच बनने कर रहे थे प्रेरित

May 19, 2026

कुसमुंडा साइडिंग में मालगाड़ी का इंजन बेपटरी, 6 पहिये उतरे:कोरबा में कोयला लोडिंग के दौरान हुआ हादसा, 3 घंटे में रेस्क्यू

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071129
Views Today :
Views Last 7 days : 1691
Views Last 30 days : 4077
Total views : 92993
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.