![]()
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कराया। इसमें सरगुजा जिले के 10 हजार हितग्राही शामिल हैं। पीएम आवास के हितग्राहियों के घरों को सजाया गया और उनका गृह
.
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के कुल 3.51 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया। इनमें सरगुजा जिले के 10,001 हितग्राही भी शामिल रहे। सरगुजा जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के अंतर्गत अंबिकापुर में 2126, बतौली में 1082, लखनपुर में 2219, लुण्ड्रा में 1174, मैनपाट में 993, सीतापुर में 1165 तथा उदयपुर में 1242 ग्रामीण परिवारों ने अपने नए घरों में गृह प्रवेश किया।
अधिकारी, जनप्रतिनिधि हुए शामिल हितग्राहियों के गृहप्रवेश कार्यक्रम में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत कोरिमा में हितग्राही गोविंदा कोरवा एवं ग्राम पंचायत पटोरा में हितग्राही संकुती के नवीन आवास का गृह प्रवेश कराया।
हितग्राहियों ने अपने घरों को पारंपरिक विधि-विधान से दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली और साज-सज्जा के साथ नए घर में प्रवेश किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को आभार पत्र एवं “खुशियों की चाबी” भेंट की।
<
