![]()
राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए ऑनलाइन टिकट सेलिंग चालु हो गई है। दर्शक https://shop.royalchallengers.com/ticket इस वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस के बीच मैच होना है। मैच की सबसे कम पैसे की टिकट 2500 रूपए की है। लेकिन इस रेट की सारी टिकटें विंडों ओपन होने के कुछ मिनटों में ही बिक गए। फिलहाल 3300 से 8000 तक की टिकट विंडो ओपन है। वहीं 12 मई को होने वाले मैच के लिए टिकट विंडो कल यानी 4 मई से ओपन होंगे। ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है। QR कोड के जरिए मैदान के भीतर मिलेगा एक्सेस मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। इन टिकट्स को फिजिकल टिकट्स में रिडीम करने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा। इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई है। गेट खुलने का समय और एंट्री सिस्टम स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। ये सारी जानकारी आपको अपने खरीदी हुई टिकट में भी देखने काे मिलेगा। दोबारा एंट्री (Re-entry) की अनुमति नहीं होगी वहीं 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। एक नंबर से केवल चार टिकट की मिलेंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले पहुंचे और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें। M-टिकट ट्रांसफर: सिर्फ एक बार ही संभव जारी जानकारी के मुताबिक, हर M-टिकट को केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके बाद उसे आगे किसी और को फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता। टिकट ट्रांसफर के दौरान: यूजर को रिसीवर का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, ट्रांसफर कन्फर्म होते ही पुराने यूजर की एक्सेस खत्म हो जाएगी। नया यूजर वेबसाइट/ऐप में लॉगिन कर टिकट एक्सेस कर सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह सिस्टम खासतौर पर ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए लागू किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की अपील इसके अलावा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षा के मद्देनजर कई सामानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। आयोजकों और सुरक्षा एजेंसियों ने दर्शकों से अपील की है कि वे सिर्फ जरूरी सामान लेकर ही स्टेडियम पहुंचें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
<
