Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 1.70 lakh fraud in the name of Government job in Korba | नौकरी के नाम पर 1.70 लाख की ठगी: कलेक्ट्रेट ड्राइवर ने धान खरीदी केंद्र में ऑपरेटर पद का झांसा दिया, आरोपी जेल भेजा गया – Korba News
Breaking News

1.70 lakh fraud in the name of Government job in Korba | नौकरी के नाम पर 1.70 लाख की ठगी: कलेक्ट्रेट ड्राइवर ने धान खरीदी केंद्र में ऑपरेटर पद का झांसा दिया, आरोपी जेल भेजा गया – Korba News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 14 at 51902 pm 1765721642
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 1 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी दानिश खान ने धान खरीदी केंद्र में ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर यह राशि ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त

.

शिकायतकर्ता मनोज कुमार यादव (36) ढोढ़ीपारा, अप्पू गार्डन का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि दानिश खान (46), जो मूलतः बिलासपुर जिले के मोहरा थाना सीपत का रहने वाला है और वर्तमान में मानिकपुर के गायत्री नगर में रहता है, ने उससे ठगी की। दानिश खान पहले कलेक्ट्रेट में किसी अधिकारी की गाड़ी चलाता था और अधिकारियों से अपनी जान-पहचान का दावा करता था।

ab4edbdb b5a3 43e4 bd19 cc0664f6a08b 1765722059

ऑपरेटर की नौकरी के नाम पर लिए 1 लाख 70 हजार रुपये

दानिश खान ने धान खरीदी केंद्र में ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर अक्टूबर 2022 में मनोज से 1 लाख 70 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद वह लगातार टालमटोल करता रहा। आरोपी मनोज को कई बार अपनी गाड़ी में ​अधिकारियों से मिलवाने के बहाने ले गया, लेकिन हर बार यह कहकर वापस ले आता था कि बात हो गई है और जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।

5fd0e132 0635 4c9e a1f7 22dfdc71b95d 1765712859758

पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया

दानिश की ओर से लगातार टालमटोल के बाद मनोज ने मानिकपुर चौकी में शिकायत की। मनोज की शिकायत पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी दानिश खान लंबे समय से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई कुलदीप तिवारी ने बताया कि आरोपी दानिश खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां जमानत न मिलने के कारण उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी दानिश खान वर्तमान में डीपीएस बाल्को स्कूल में वाहन चलाता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अन्य लोगों को भी इसी तरह झांसे में लिया हो सकता है, हालांकि फिलहाल यह कार्रवाई मनोज कुमार यादव की शिकायत पर की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.