पलारी| सेजेस बोहारा में व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेल्थकेयर विषय पर विद्यार्थियों को गेस्ट लेक्चरर तोमेश्वरी साहू ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने हेल्थकेयर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा की। विद्यार्थियों को नर्सिंग क्षेत्र में करियर निर्माण, हुनर विकास और मनोबल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य टीआर यादव ने बताया कि स्कूल हेल्थकेयर विषय से संबंधित विशेषज्ञ प्रत्येक माह अलग-अलग अतिथि व्याख्यान देते हैं। जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। यह पाठ्यक्रम विद्यालय के हेल्थकेयर प्रशिक्षक पोषण साहू के मार्गदर्शन में संचालित है।
<
