Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हाइट-बैरियर से टकराया पिकअप, 1 मौत, 5 घायल:बिलासपुर में बैराज पर बनी अंधेरी सड़क पर हादसा;खंभों पर लाइट लगी है फिर भी चालू नहीं
Breaking News

हाइट-बैरियर से टकराया पिकअप, 1 मौत, 5 घायल:बिलासपुर में बैराज पर बनी अंधेरी सड़क पर हादसा;खंभों पर लाइट लगी है फिर भी चालू नहीं

By adminApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 1776823961
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1776823961
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप में सवार 6 युवक हाइट बैरियर से टकराकर गिर गए। इस हादसे में एक युवक का सिर फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि मंगलवार को भारत लाइट हाउस के कर्मचारी सरकंडा में किसी शादी में काम करने गए थे। देर रात काम होने के बाद पिकअप में लाइट लेकर 10-15 कर्मचारी ट्रॉली में सवार होकर वापस जाने के लिए निकले थे। उन्हें मुंगेली नाका मंगला की तरफ जाना था। इस दौरान पिकअप का ड्राइवर शार्ट कट रास्ते पर जाने के लिए शिवघाट बैराज पहुंच गया। यहां नवनिर्मित बैराज के ऊपर सड़क बनी है। लेकिन बड़ी गाड़ियों को रोकने के लिए ऊपर हाइट बैरियर लगा दिया गया है। साथ ही खंभों में लाइट होने बाद भी चालू नहीं किया गया है। हाइट बैरियर से टकराकर फटा सिर बैराज के ऊपर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। पिकअप जैसे ही बैराज तक पहुंची, अंधेरे के कारण चालक को हाइट बैरियर दिखाई नहीं दिया। हाइट बैरियर से टकराते ही पीछे बैठे करीब छह लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में बैरियर से टकराकर एक युवक का सिर फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लोरमी निवासी प्रकाश रामकर के रूप में हुई है। पांच घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीआई प्रदीप आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में चंद्रप्रकाश, कुलदीप साहू, संदीप ध्रुव, अजय कश्यप, साहिल चंद्राकर घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल लोरमी और लालपुर के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और अंधेरे की वजह से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शी युवकों ने बताया कि शिवघाट बैराज की सड़क खुली है, जिसमें से लोग आना-जाना करते हैं। नवनिर्मित बैराज और सड़क किनारे लगे पोल पर बिजली की व्यवस्था की गई है। लेकिन लाइट लगाने के बाद अब तक उसे चालू नहीं किया गया है। वहीं, सड़क पर बड़ी गाड़ियों को रोकने के लिए हाइट बैरियर लगाया गया है। रात के अंधेरे में हाइट बैरियर ड्राइवर को नजर नहीं आया, जिसके चलते ये हादसा हुआ। नई सड़क देखकर ड्राइवर ने तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ाई और पीछे बैठे लोग बैरियर से टकरा कर सड़क पर गिर गए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075227
Views Today : 348
Views Last 7 days : 3192
Views Last 30 days : 10020
Total views : 104249
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.