Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हड़ताल पर 4.5 लाख से ज्यादा सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, कामकाज ठप्प, दफ्तर सूने और जनता बेहाल
Breaking News

हड़ताल पर 4.5 लाख से ज्यादा सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, कामकाज ठप्प, दफ्तर सूने और जनता बेहाल

By adminDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 12 2025 01 01 2025 raipur patwari strike
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में सोमवार से शुरू हुई तीन दिवसीय हड़ताल ने सरकारी तंत्र की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। छत्तीसगढ़ कर्मचारी एवं अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर करीब 4 लाख 50 हजार शासकीय कर्मचारी-अधिकारी काम छोड़कर आंदोलन में उतर आए।

पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में असर इतना गहरा दिखा कि कलेक्ट्रेट, तहसील, नगर निगम से लेकर स्कूल और अस्पताल तक कामकाज लगभग ठप नजर आया। दफ्तरों में कुर्सियां खाली रहीं और अपने जरूरी काम लेकर पहुंचे लोग निराश होकर लौटते रहे। नईदुनिया टीम ने रायपुर के तहसील, कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम और प्रमुख अस्पतालों की पड़ताल की। अधिकांश कार्यालय खुले जरूर थे, लेकिन अंदर सन्नाटा पसरा रहा।

राजस्व न्यायालय में मिली पेशी, सुनवाई नहीं हुई

हड़ताल का असर सिर्फ दिखा ही नहीं, बल्कि आंकड़ों में भी साफ नजर आया। राजस्व न्यायालयों में आज सुनवाई के लिए कुल 6478 प्रकरण तय थे। इनमें से केवल 1811 प्रकरणों की ही सुनवाई हो सकी। 4667 प्रकरण बिना सुनवाई के शेष रह गए।

इसी तरह रजिस्ट्री कार्यालयों में सोमवार को 325 दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट दिए गए थे, लेकिन एक भी दस्तावेज की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। रायपुर तहसील और कलेक्टर कार्यालय खुले रहे, पर आवेदकों को पेशी के लिए बुलाए जाने के बावजूद किसी भी प्रकरण में सुनवाई नहीं हो पाई।

11 सूत्रीय मांगों को लेकर मैदान में कर्मचारी

फेडरेशन महंगाई भत्ता, चार स्तरीय वेतनमान, 300 दिन का अर्जित अवकाश नकदीकरण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगें लंबित हैं, कई बार सरकार का ध्यान दिलाया गया, लेकिन ठोस निर्णय नहीं हुआ। ऐसे में हड़ताल आखिरी विकल्प बचा।

दफ्तरों में सन्नाटा, आम लोग भटकते रहे

सोमवार सुबह से ही मंत्रालय, कलेक्ट्रेट, तहसील, विकासखंड कार्यालयों में आम लोगों की भीड़ तो थी, लेकिन काम करने वाला कोई नहीं। जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, राजस्व प्रकरण जैसे जरूरी काम अटक गए। कई लोग दूर-दराज से आए थे, जिन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

अस्पतालों में संविदा कर्मियों के भरोसे इलाज

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर साफ दिखा। जिले में 200 से अधिक नियमित स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं। सुबह 11.30 बजे डॉ. आंबेडकर अस्पताल में कामकाज सीमित रूप से चलता नजर आया। स्टाफ नर्सों ने बताया कि नियमित कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जबकि संविदा कर्मी किसी तरह सेवाएं संभाल रहे हैं। दोपहर 12.20 बजे भाठागांव स्थित हमर अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार दिखी। यहां एक मेल नर्स और नर्सिंग छात्र-छात्राएं मोर्चा संभालते नजर आए।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में जेम पोर्टल से धांधली मामले में कार्रवाई, एक प्राचार्य, चार असिस्टेंट प्रोफेसर समेत पांच निलंबित

नगर निगम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

हड़ताल के समर्थन में रायपुर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान इनडोर स्टेडियम के पीछे धरना स्थल पर भी कर्मचारी जुटे। नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने बताया कि सभी जोनों में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं। आवश्यक सेवाएं जारी हैं, लेकिन 31 दिसंबर को प्रस्तावित रैली और प्रदर्शन से निगम के कार्य आंशिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076594
Views Today : 505
Views Last 7 days : 3915
Views Last 30 days : 11720
Total views : 106720
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.