कवर्धा| पंचायती राज दिवस पर कबीरधाम जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कवर्धा विकासखंड के ग्राम बिरकोना में आयोजित ग्राम सभा में अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रमोद चंद्रवंशी, मास्टर ट्रेनर अनिल केशरवानी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्राम सभा में जनगणना 2027, मोर गांव-मोर पानी अभियान और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया समझाया। बताया कि यह दो चरणों में पूर्ण होगी और हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। प्रगणकों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की बात भी कही। इसे विस्तार के साथ समझाया।
<
