जांजगीर | जिले में पड़ रही गर्मी को देखते हुए डिप्लोमा अभियंता संघ और फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स ने शुक्रवार को जांजगीर शहर के मध्य, स्टेट बैंक के सामने अभियंता प्याऊ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अभियंता वर्ग न केवल प्रदेश और राष्ट्र के विकास में अपनी तकनीकी सेवाएं देता है, बल्कि जनहित के कार्यों में भी हमेशा आगे रहता है। चिलचिलाती धूप में प्यास से व्याकुल राहगीरों के लिए यह प्याऊ बड़ा सहारा बनेगा। कार्यक्रम में डिप्लोमा अभियंता संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर कुमार सुखदेव, बद्री विशाल निर्मलकर, डीजी साय, एमके खुल्लर, युवराज सिंह, एचएस असाटी, आरआर देवांगन सहित बड़ी संख्या में अभियंता उपस्थित रहे।
<
