Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी:राजनेताओं का करीबी बताकर पैसे लिए, काम नहीं दिलाया; कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज
Breaking News

सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी:राजनेताओं का करीबी बताकर पैसे लिए, काम नहीं दिलाया; कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c5wpo1 1777566927
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c5wpo1 1777566927
राजधानी रायपुर में सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली और राजनेताओं का करीबी बताकर कारोबारी को झांसे में लिया। रकम लेने के बाद न काम दिलाया गया, न पैसे लौटाए गए। कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपी राहुल शुक्ला समेत अन्य बताए जा रहे हैं। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। सरकारी ठेका दिलाने का भरोसा दिया खम्हारडीह पुलिस के अनुसार कचना के रहने वाले कारोबारी अंकित गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साल 2024 में उसकी पहचान नयनित खेड़िया के माध्यम से राहुल शुक्ला से हुई थी। राहुल ने खुद को बड़े नेताओं और अफसरों से जुड़ा बताकर भरोसा दिलाया कि वह बस्तर संभाग की सभी ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का सरकारी ठेका दिला सकता है। उसने यह भी कहा कि हर स्ट्रीट लाइट करीब 48 हजार रुपए का भुगतान होगा, जिससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सकेगा। आरोप है कि राहुल शुक्ला, उसकी पत्नी और अन्य ने मिलकर सुनियोजित तरीके से कारोबारी को झांसे में लिया। अलग-अलग समय पर नकद और बैंक ट्रांसफर से कुल 53.60 लाख रुपए लिए गए। शुरुआत में काम जल्द मिलने का भरोसा दिया गया, लेकिन समय बीतने के साथ आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। टेंडर से जुड़े फर्जी दस्तावेज दिखाए पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए जैंको कंपनी और सरकारी टेंडर से जुड़े फर्जी दस्तावेज दिखाए। लंबे समय तक कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला और पैसे मांगने पर टालमटोल होती रही, तब ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद खम्हारडीह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस बोली- गिरफ्तारी के लिए जल्द दबिश दी जाएगी खम्हारडीह पुलिस के जाच अधिकारियों के अनुसार पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल बैंक ट्रांजैक्शन, दस्तावेज और कॉल डिटेल्स की जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द दबिश दी जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CGBSE Board Rechecking Revaluation Application Opens May 4, Deadline May 14

May 1, 2026

छत्तीसगढ़ 12th रिजल्ट, 41 हजार से ज्यादा फेल:साइंस स्टूडेंट्स का परफार्मेंस सबसे बेहतर, 72% टॉपर्स गवर्नमेंट स्कूल से, लड़कियां फिर आगे

May 1, 2026

CGBSE D.El.Ed Exam Schedule 2026 Released

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069416
Views Today : 67
Views Last 7 days : 987
Views Last 30 days : 4113
Total views : 90425
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.