देवरीबंगला | ग्राम गहिरा नवागांव के उप सरपंच एवं कांग्रेस कमेटी के बूथ प्रभारी नरेंद्र सहारे ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने 10वीं बार जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क रक्तदान किया। नरेंद्र सहारे का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है और वे लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे राजनांदगांव, दल्लीराजहरा, डौंडीलोहारा, डोंगरगांव एवं देवरीबंगला क्षेत्र में कई मरीजों के लिए रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है, इसलिए वे नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस पहल की सराहना की है।
<
