Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सूरजपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर स्कूटी रैली:मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने लिया भाग
Breaking News

सूरजपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर स्कूटी रैली:मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने लिया भाग

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
958c5a26 e313 43ae bb3c 5164e1ac7126 1776170089921
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



958c5a26 e313 43ae bb3c 5164e1ac7126 1776170089921
सूरजपुर जिले में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के नेतृत्व में एक विशाल महिला स्कूटी रैली निकाली गई। यह रैली महंगवा चौक सूरजपुर से शिवपार्क सूरजपुर तक आयोजित हुई, । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है, जो भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करके राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगा। नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना रही मंत्री ने कहा कि आज की नारी केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, शासन और राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी बन चुकी है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के क्षेत्र में नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रही है। पुरुष समाज का सहयोग भी सराहनीय उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं हमेशा से सशक्त रही हैं, लेकिन उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। अब महिलाएं अपने अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं, जिसमें पुरुष समाज का सहयोग भी सराहनीय है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को एक उत्सव बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुका है। शासन अधिक समावेशी,संवेदनशील,प्रभावी कार्यक्रम में उपस्थित किशोर न्याय बोर्ड की महिला कर्मी एवं ब्रह्मकुमारी संस्था की दीदी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से शासन अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनेगा, जिससे सामाजिक न्याय और समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076861
Views Today : 119
Views Last 7 days : 4167
Views Last 30 days : 11855
Total views : 107060
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.