Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सुशासन तिहार में 2 घंटे में पहुंचे 623 आवेदन:सबसे ज्यादा शिकायतें सड़क और निर्माण कार्यों की
Breaking News

सुशासन तिहार में 2 घंटे में पहुंचे 623 आवेदन:सबसे ज्यादा शिकायतें सड़क और निर्माण कार्यों की

By adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 11 at 51118 pm 1778511325
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 11 at 51118 pm 1778511325
राजधानी में शुरू हुए सुशासन तिहार के पहला जनसमस्या रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जोन-3 अंतर्गत 7 वार्डों के लिए शंकरनगर स्थित सिंधु भवन में आयोजित शिविर में सिर्फ दो घंटे के भीतर 623 आवेदन पहुंचे। इनमें 450 मांगें और 173 शिकायतें शामिल रहीं। सबसे ज्यादा आवेदन लोककर्म विभाग से जुड़े रहे। सड़क, नाली, निर्माण और अधोसंरचना संबंधी समस्याओं को लेकर विभाग को कुल 229 आवेदन मिले, जिनमें 206 मांगें और 23 शिकायतें शामिल थीं। इससे साफ है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों की नाराजगी अभी भी बनी हुई है। शिविर में प्राप्त कुल 623 आवेदनों में से 27 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। बाकी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर समाधान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का दावा है कि सभी मामलों का एक महीने के भीतर निराकरण कर आवेदकों को लिखित जानकारी दी जाएगी। पानी, बिजली और सफाई से जुड़े मुद्दे भी छाए रहे जनसमस्या शिविर में जलकार्य विभाग को 86 आवेदन मिले, जबकि स्वास्थ्य विभाग को 52 और बिजली शाखा को 40 आवेदन प्राप्त हुए। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से जुड़े 49 आवेदन भी पहुंचे। इसके अलावा बाजार विभाग को 33, नगर निवेश विभाग को 28 और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े 20 आवेदन मिले। राशन कार्ड, पेंशन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास और श्रम विभाग से जुड़ी शिकायतें भी बड़ी संख्या में सामने आईं। सरकार का दावा- एक महीने में होगा समाधान राज्य सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे इन शिविरों में लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान करने का दावा किया जा रहा है। निगम अधिकारियों के मुताबिक सभी विभागों को आवेदन भेज दिए गए हैं और तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पहले ही दिन बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदनों ने यह भी संकेत दिया कि राजधानी के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों की समस्याएं अभी भी बरकरार हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चैट जीपीटी से बनाए IPL के फर्जी टिकट, लखनऊ स्टेडियम के बाहर बेचते रायपुर-दुर्ग के चार युवक अरेस्ट

May 12, 2026

छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर वायरल मामले में NSUI कार्यकर्ता निकला मास्टरमाइंड, 3,000 रुपये में बेचता था प्रश्नपत्र; बिलासपुर से अरेस्ट

May 12, 2026

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन की तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ से इन पांच नेताओं को मिल सकती है जगह, 12 मई को होगी अहम बैठक

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070043
Views Today : 11
Views Last 7 days : 486
Views Last 30 days : 3297
Total views : 91130
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.