![]()
ग्राम सुरहोली में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस गांव चलो–बस्ती चलो, अभियान के तहत मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सरदा मंडल के उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष ओंकार चौहान, गौकरण निर्मलकर सहित पप्पू वर्मा, अजय साहू, रंजीत साहू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।
<
