Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सुरक्षा बलों ने बरामद किया नक्सल डंप:सरेंडर्ड नक्सलियों के इनपुट्स पर पहुंची फोर्स, जंगल से हथियार और बारूद किया बरामद
Breaking News

सुरक्षा बलों ने बरामद किया नक्सल डंप:सरेंडर्ड नक्सलियों के इनपुट्स पर पहुंची फोर्स, जंगल से हथियार और बारूद किया बरामद

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004899268 1779628538
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004899268 1779628538
सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के 4 डंप बरामद किए हैं। नक्सलियों ने जंगल-पहाड़ियों में हथियार, विस्फोटक, वायरलेस सेट, लैपटॉप, बीजीएल सेल और अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री छिपाकर रखी हुई थी, जिसे सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पूर्व में सक्रिय रहे और अब आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अभियान थाना कुकानार, चिंतलनार और चिंतागुफा क्षेत्र में चलाया गया। सभी कार्रवाई में सुरक्षा बल सुरक्षित लौटे। पहले भी बरामद की गई विस्फोटक सामग्री थाना कुकानार क्षेत्र के ग्राम गादम के जंगल-पहाड़ी इलाके में 17 मई को डीएसपी रविकांत सहारे के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान 42 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 8 कंट्रीमेड हैंड ग्रेनेड, 4 हैंड ग्रेनेड और करीब 10 किलो जिलेटिन पाउडर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की। वहीं 21 मई को थाना चिंतलनार क्षेत्र के तुमालपारा जंगल में कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 8 भरमार बंदूक, 3 बीजीएल सेल, 1 ग्रेनेड, वायरलेस सेट, 6.6 किलो विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया।
इसके अलावा 23 मई को चिंतलनार क्षेत्र के नागाराम जंगल से एके-47 के 29 राउंड, डेटोनेटर, वर्दी कपड़ा और दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की गई। वहीं आज 24 मई को थाना चिंतागुफा क्षेत्र के ईरापल्ली जंगल में भी नक्सलियों का डंप मिला है। जहां संयुक्त बल ने लैपटॉप, मोटोरोला और आईकॉम वायरलेस सेट, सुतली बम, स्टील बॉल बेयरिंग, कॉपर वायर, नक्सली झंडे और अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इन सामग्रियों को जंगलों में छिपाकर रखा था। लगातार सर्चिंग अभियान के जरिए ऐसे डंप को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, 'वनवासी' शब्द पर आपत्ति:चारामा में राष्ट्रपति-राज्यपाल-सांसद और विधायकों के नाम सौंपा गया आवेदन

June 10, 2026

सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान:बिलासपुर में कटी हुई श्वासनली की सफल सर्जरी, 2 घंटे तक चला ऑपरेशन

June 10, 2026

दुर्ग के 25 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक:ईस्ट-वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए कलेक्टर ने जारी किया आदेश

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073066
Views Today : 33
Views Last 7 days : 305
Views Last 30 days : 5637
Total views : 96599
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.