Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सीटें फटी हुई मिली, फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला:सिटी बसों की जांच में मिली खामियां,अनुबंधित फर्म को दिया गया नोटिस
Breaking News

सीटें फटी हुई मिली, फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला:सिटी बसों की जांच में मिली खामियां,अनुबंधित फर्म को दिया गया नोटिस

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779511399 orig161672610729 1779508434
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig161672610729 1779508434
रायपुर में चल रही सिटी बसों की हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रायपुर रेलवे स्टेशन और शहीद स्मारक भवन के पास सिटी बसों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला, जबकि सीटें भी फटी हुई पाई गईं। इसके बाद अनुबंधित फर्म को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए पत्र जारी किया गया है। रायपुर जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसाइटी के अधिकारियों ने 18 मई को अलग-अलग मार्गों पर चल रही बसों की जांच की। निरीक्षण के दौरान रायपुर-खरोरा, रायपुर-खैरखुंट, रायपुर-चंद्रखुरी और रायपुर-मानसोज मार्ग की बसों को चेक किया गया। अग्निशामक यंत्र मिले, लेकिन फर्स्ट एड बॉक्स गायब जांच में सभी बसों में अग्निशामक यंत्र तो मिले, लेकिन किसी भी बस में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाया गया। इसके अलावा कई बसों की सीटें फटी हुई थीं। अधिकारियों ने इसे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा मामला बताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। “फिटनेस के बाद ही बसों का संचालन” सोसाइटी की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि बसों का संचालन फिटनेस जांच के बाद ही किया जाता है। बसों के हेड ब्रेक और हेडलाइट काम करते पाए गए। अतिरिक्त रोशनी के लिए अलग से दो लाइट भी लगाई गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बसों की सीटों की मरम्मत डिपो में लगातार की जाती है और अनुबंधित फर्म को समय-समय पर सुधार कार्य के लिए पत्र जारी किए जाते हैं। सुरक्षा पर फिर उठे सवाल हालांकि निरीक्षण में यह भी सामने आया कि बसों को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर पत्थर लगाए जाते हैं। ऐसे में सिटी बसों की रखरखाव व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में क्रांति सेना कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज:डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे थे, थाने में घुसकर नारेबाजी, पुलिसकर्मियों से हुई बहस

May 23, 2026

राहुल-बैज के बयान पर भाजपाइयों का फूटा गुस्सा:भाजयुमो ने फूंका पुतला, शहर विधायक अमर बोले- लगातार चुनावी हार से कांग्रेस नेताओं में हताशा

May 23, 2026

पेंशन दिलाने सास को पीठ पर लादकर बैंक पहुंची बहू:सरगुजा में 90 साल की वृद्धा को ढोकर पांच किलोमीटर पैदल चली,नहीं मिलता है महतारी वंदन

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071670
Views Today : 142
Views Last 7 days : 2179
Views Last 30 days : 4750
Total views : 94084
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.