Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राहुल-बैज के बयान पर भाजपाइयों का फूटा गुस्सा:भाजयुमो ने फूंका पुतला, शहर विधायक अमर बोले- लगातार चुनावी हार से कांग्रेस नेताओं में हताशा
Breaking News

राहुल-बैज के बयान पर भाजपाइयों का फूटा गुस्सा:भाजयुमो ने फूंका पुतला, शहर विधायक अमर बोले- लगातार चुनावी हार से कांग्रेस नेताओं में हताशा

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5 1779506133
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5 1779506133
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान को लेकर भाजपा आक्रोशित है। बिलासपुर में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर शहर विधायक अमर अग्रवाल ने राहुल गांधी के बयान को हताशा और संकुचित मानसिकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेताओं की भाषा और व्यवहार में निराशा साफ दिखाई दे रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने राहुल गांधी और दीपक बैज के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों का मजबूती से सामना किया है और भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और निर्णायक शक्ति बनकर उभरा है। प्रदर्शन में इनकी रही मौजूदगी इस प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, अजीत सिंह भोगल, मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, चंद्रप्रकाश मिश्रा, गौरी गुप्ता, मोनू रजक समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान चौक पर काफी देर तक भाजपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और प्रदर्शन चलता रहा। भाजपा ग्रामीण ने भी जलाया पुतला भाजपा ग्रामीण ने भी राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल ने कांग्रेस के बयान को अराजक मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा और सामाजिक सद्भाव का विशेष महत्व है, लेकिन राहुल गांधी का बयान इन मूल्यों के विपरीत है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि, लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि देशवासियों की भावनाओं का भी अपमान है। इस प्रदर्शन में महामंत्री यश मनहर, चंद्रप्रकाश सूर्या, तुषार चंद्राकर समेत बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्वास्थ्य भवन बदहाल:7 साल पुरानी बिल्डिंग 5 साल तक बंद रही, 2.5 करोड़ का कूलिंग सिस्टम फेल, 2 हजार अधिकारी-कर्मचारी समेत 5 हजार लोग रोज परेशान

May 23, 2026

रायपुर निगम सर्वे कर पूरा डेटाबेस बनाएगा:सड़क पर ठेले-गाड़ियों में दुकान लगाने वालों का होगा रजिस्ट्रेशन

May 23, 2026

एयरगन और धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार:रायपुर में सार्वजनिक जगह पर राहगीरों को डरा रहा था आरोपी, भेजा गया जेल

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071675
Views Today : 156
Views Last 7 days : 2193
Views Last 30 days : 4764
Total views : 94098
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.